बैंक में बड़ा फ्रॉड! किसान के खाते से 2.14 लाख रुपये गायब, भाभी के साथ संयुक्त खाते से पैसे निकाले, शाखा प्रबंधक पर मुकदमा

हापुड़ (Khabarwla24)। हापुड़ जिले के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एक गरीब किसान के साथ बैंक ने धोखा कर दिया। प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा में रखे संयुक्त खाते से किसी ने 2 लाख 14 हजार रुपये से ज्यादा की रकम निकाल ली, जबकि किसान और उनकी भाभी ने एक भी पैसा नहीं निकाला। अब […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

हापुड़ (Khabarwla24)। हापुड़ जिले के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एक गरीब किसान के साथ बैंक ने धोखा कर दिया। प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा में रखे संयुक्त खाते से किसी ने 2 लाख 14 हजार रुपये से ज्यादा की रकम निकाल ली, जबकि किसान और उनकी भाभी ने एक भी पैसा नहीं निकाला। अब कोर्ट के आदेश पर बैंक मैनेजर और कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज हो गया है।

गरीब किसान के खाते से उड़ाए 2.14 लाख रुपये

गांव मोहम्मदपुर आजमपुर निवासी 60 साल के किसान करन सिंह ने बताया कि उनका और उनकी भाभी शशी देवी का प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक बाबूगढ़ शाखा में संयुक्त सेविंग अकाउंट है। इस खाते में 2 लाख 42 हजार रुपये से ज्यादा पैसे जमा थे। खाते से लिंक मोबाइल नंबर भी करन सिंह का ही था।

17 मार्च 2025 को अचानक उनके फोन पर मैसेज आया – “आपके खाते से 2,14,522 रुपये डेबिट हुए हैं।” करन सिंह हैरान रह गए क्योंकि न तो उन्होंने और न ही उनकी भाभी ने पैसे निकाले थे। चेकबुक भी उनके पास ही थी, किसी को चेक दिया ही नहीं था।

बैंक मैनेजर ने शिकायत लेने से किया इनकार

पैसे गायब होने के बाद करन सिंह तुरंत बैंक पहुंचे और शाखा प्रबंधक राहुल को पूरी बात बताई। लेकिन मैनेजर साहब ने शिकायत लिखने से साफ मना कर दिया। इसके बाद करन सिंह ने डाक से लिखित शिकायत भेजी, बैंक कर्मचारियों को बताया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। फिर पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा, वहां भी रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई।

आखिरकार थके हारे करन सिंह कोर्ट पहुंचे। कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाते हुए तुरंत मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

बाबूगढ़ थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि माननीय न्यायालय के निर्देश पर शाखा प्रबंधक राहुल और अन्य बैंक कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी व आपराधिक विश्वासघात का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहन जांच चल रही है।

लोगों में गुस्सा, बैंक की लापरवाही पर सवाल

इस घटना के बाद इलाके में लोगों में खासा है। सब यही पूछ रहे हैं – “बैंक में पैसा सुरक्षित कैसे, जब मैनेजर ही शिकायत न ले?” कई लोग कह रहे हैं कि गरीबों का पैसा बैंक वाले ऐसे ही उड़ा देते हैं।

अब देखना यह है कि जांच में सच क्या निकलता है और पीड़ित किसान करन सिंह को उसका पैसा वापस मिलता है या नहीं।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News