Hapur में ATS की बड़ी कार्रवाई: रोहिंग्या युवक सय्यद हुसैन गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से भारत में छिपा था म्यांमार का आतंकी नेटवर्क?

Khabarwala 24 News Hapur: उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapur) जिले में एटीएस (ATS) ने एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े रोहिंग्या युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सय्यद हुसैन (पुत्र अली, निवासी ग्राम रग्मुगुना, थाना रोग्याडम, जिला माउंगड, म्यांमार) के रूप में हुई है। वह लंबे समय से भारत में अवैध घुसपैठ कर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapur) जिले में एटीएस (ATS) ने एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े रोहिंग्या युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सय्यद हुसैन (पुत्र अली, निवासी ग्राम रग्मुगुना, थाना रोग्याडम, जिला माउंगड, म्यांमार) के रूप में हुई है। वह लंबे समय से भारत में अवैध घुसपैठ कर फर्जी आधार कार्ड और वोटर आईडी जैसे दस्तावेजों के सहारे छिपा हुआ था। धौलाना थाना क्षेत्र के ग्राम खिचरा में बिलाल मस्जिद के पास उसका ठिकाना था, जहां से एटीएस और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर उसे पकड़ा।

फर्जी पहचान का खतरनाक जाल: स्थानीय समाज में घुलमिल गया था (Hapur)

खुफिया एजेंसियों की टिप पर एटीएस को संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली। आरोपी ने खुद को भारतीय बताकर गांव में बस गया था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से फर्जी आईडी, संदिग्ध दस्तावेज और बड़े नेटवर्क से जुड़े पेपर बरामद हुए। जांच में यह सामने आ रहा है कि ये दस्तावेज अवैध नेटवर्क बनाने के लिए इस्तेमाल हो सकते थे। एजेंसियां अब चेक कर रही हैं कि क्या इसके पीछे विदेशी फंडिंग या आतंकी संगठनों का हाथ है?

पूछताछ और नेटवर्क की गहन जांच (Hapur)

सीओ पिलखुवा अनीता चौहान ने बताया, “ATS और धौलाना पुलिस की टीम ने रोहिंग्या मूल के इस युवक को फर्जी दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ जारी है, और उसके नेटवर्क की जांच हो रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।”

आतंकी कनेक्शन की आशंका: UP-Delhi-NCR में बड़ा खुलासा? (Hapur)

खुफिया सूत्रों के मुताबिक, कई रोहिंग्या भारत में घुसपैठ कर आतंकी संगठनों के लिए इस्तेमाल हो रहे हैं। इस गिरफ्तारी से उत्तर प्रदेश, दिल्ली और NCR में रोहिंग्या नेटवर्क पर बड़ा पर्दाफाश हो सकता है। पुलिस अब आरोपी से उसके संपर्कों, मकसद और फंडिंग स्रोतों की जानकारी ले रही है।

Add
Add

Hapur में ats की बड़ी कार्रवाई: रोहिंग्या युवक सय्यद हुसैन गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से भारत में छिपा था म्यांमार का आतंकी नेटवर्क?
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News