CLOSE AD

Hapur पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन के लिए हापुड़ के कांग्रेस जन पहुंचे कांग्रेस मुख्यालय, दी श्रद्धांजलि.

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन के लिए आज शनिवार को हापुड़ के कांग्रेस दिल्ली 24 अकबर रोड कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंचे।

पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति (Hapur)

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह अपनी कुशल प्रतिभा और सादगी के रूप में देश भर में जाने जाते हैं। डॉक्टर साहब का जाना कांग्रेस पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति हैं। उनके निधन से देश भर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को गहरा आघात लगा है।

देश को वैश्विक आर्थिक मंदी से बाहर निकाला (Hapur)

पूर्व विधायक सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के जीवन को याद करते हुए कहा हैं कि डॉक्टर मनमोहन सिंह की गिनती देश के मशहूर अर्थशास्त्रियों में की जाती हैं। उन्होंने कहा हैं कि जब देश भयंकर आर्थिक मंदी की मार झेल रहा था तो डॉक्टर मनमोहन सिंह ने अपनी कुशल प्रतिभा और सूझबूझ से ही देश को वैश्विक आर्थिक मंदी से बाहर निकालने का काम किया।

आधार कार्ड, मनरेगा जैसी योजनाओं से जोड़ा (Hapur)

देश की जनता को आधार कार्ड, मनरेगा जैसी क्रांतिकारी योजनाओं से जोड़ने का काम भी डॉक्टर मनमोहन सिंह ने ही किया था। 2005 में आरटीआई का कानून बनाकर देश की आम जनता को सरकार से अपने हर सवाल के जवाब पाने का अधिकार भी डॉक्टर मनमोहन सिंह ने ही दिया था। वरिष्ठ कांग्रेसी और पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा ने कहा है कि मनमोहन सिंह का जाना भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व भर के लिए भी अपूर्णीय क्षति हैं। जिनकी कमी भविष्य में कभी पूरी नहीं की जा सकती।

 

इन्होंने अर्पित की श्रद्धांजलि (Hapur)

पूर्व विधायक गजराज सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल, वरिष्ठ कांग्रेसी/पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा, पूर्व प्रदेश महासचिव डॉक्टर शोएब, शहर कांग्रेस महासचिव/मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, शहर महासचिव भरतलाल शर्मा सहित कई कांग्रेस जनों ने अपने नेता और पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को उनके निधन पर अपनी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

add
add
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News