Hapur News: पिलखुवा में जमीन विवाद ने लिया खूनी रंग, धारदार हथियारों से हमला, तीन महिलाएं समेत 6 लोग घायल

Khabrwala24 Hapur News: पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव कांवी में गुरुवार रात को पुराना जमीन का झगड़ा इतना भयानक हो गया कि लोग तलवार-हंसिया लेकर टूट पड़े। मामूली कहासुनी कुछ ही मिनटों में खूनी खेल बन गई। हमले में तीन महिलाएं समेत कुल छह लोग बुरी तरह घायल हो गए। गांव में अफरा-तफरी मच गई […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabrwala24 Hapur News: पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव कांवी में गुरुवार रात को पुराना जमीन का झगड़ा इतना भयानक हो गया कि लोग तलवार-हंसिया लेकर टूट पड़े। मामूली कहासुनी कुछ ही मिनटों में खूनी खेल बन गई। हमले में तीन महिलाएं समेत कुल छह लोग बुरी तरह घायल हो गए। गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों में दुबक गए।

क्या है पूरा मामला? (Hapur News)

गांव कांवी के जन्म सिंह का पड़ोसियों से काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार रात को जन्म सिंह अपने परिवार के साथ घर पर थे। तभी पड़ोसी लाठी-डंडे, तलवार और हंसिया लेकर उनके घर के बाहर आ गए और गाली-गलौज शुरू कर दी। जब जन्म सिंह के बेटे विपिन और घर की महिलाओं ने विरोध किया तो उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

- Advertisement -

घायलों में जन्म सिंह, उनका बेटा विपिन, शीतल, वीरवती, प्रीति और हरेंद्र शामिल हैं। सभी के सिर, हाथ-पैर और शरीर पर गहरे घाव आए हैं। खून से लथपथ हालत देख गांव वालों के होश उड़ गए। किसी ने फौरन पिलखुवा कोतवाली फोन कर दिया।

पुलिस ने संभाला मोर्चा (Hapur News)

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी श्योपाल सिंह भारी पुलिस बल लेकर गांव पहुंचे। घायलों को तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। मौके से कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने गांव में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी ताकि फिर से बवाल न हो।

कोतवाली प्रभारी श्योपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर छह नामजद लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास, मारपीट और दंगा करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी गांव के ही हैं। जल्द ही सबको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, दो-तीन की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

गांव वाले बता रहे हैं कि जमीन के इस पुराने झगड़े की वजह से पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी है, लेकिन इस बार मामला जानलेवा हो गया। लोग डरे हुए हैं और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News