Hapur में एलायंस क्लब के तत्वावधान में भव्य चित्रकला प्रतियोगिता

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur एलायंस क्लब हापुड़ माधव द्वारा एल.एन. पब्लिक स्कूल में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। यह रहे विजेता(Hapur ) कक्षा 8 से मोहम्मदा (प्रथम), धानी (द्वितीय), काव्या (तृतीय); कक्षा 10 से हर्षिता त्यागी (प्रथम), निकिता त्यागी (द्वितीय), गर्वित वर्मा (तृतीय); और कक्षा 11 से […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur एलायंस क्लब हापुड़ माधव द्वारा एल.एन. पब्लिक स्कूल में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।

यह रहे विजेता(Hapur )

कक्षा 8 से मोहम्मदा (प्रथम), धानी (द्वितीय), काव्या (तृतीय); कक्षा 10 से हर्षिता त्यागी (प्रथम), निकिता त्यागी (द्वितीय), गर्वित वर्मा (तृतीय); और कक्षा 11 से सौमिल (प्रथम), दीपिका (द्वितीय), तन्वी (तृतीय) विजेता रहे। विजेताओं को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

चित्रकला विचारों और संवेदनाओं की अभिव्यक्ति है

मुख्य अतिथि डॉ. अनिल बाजपेई (इंटरनेशनल चेयरमैन) ने कहा कि चित्रकला विचारों और संवेदनाओं की अभिव्यक्ति है, जो बच्चों में आत्मविश्वास जगाती है। अति विशिष्ट अतिथि श्री अजय बंसल (मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन) ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए इसे भविष्य के लिए सार्थक कदम बताया।

शिक्षा में कल्पना और संवेदना के महत्व को रेखांकित किया।

एलायंस क्लब अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया, जबकि विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अराधना बाजपेई ने आयोजन के लिए क्लब का आभार व्यक्त किया। विद्यालय अध्यक्ष पंकज अग्रवाल और सचिव श्री विनय त्यागी ने शिक्षा में कल्पना और संवेदना के महत्व को रेखांकित किया। क्लब सचिव अनुज गोयल ने प्रतियोगिता को सामाजिक मूल्यों के प्रकटीकरण का मंच बताया।

आभार व्यक्त किया

कार्यक्रम का संचालन श्री राजीव द्विवेदी ने कुशलता से किया। लेफ्टिनेंट यक्षवीर और शिक्षिका डिम्पल आनंद का सहयोग उल्लेखनीय रहा। सह-सचिव के.के. अग्रवाल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मयंक गर्ग, भुवन जैन, दीपक गर्ग, सौरभ मित्तल, तुषार गर्ग, अनूप सिंह, और ध्रुव गुप्ता उपस्थित रहे।

Add
Add

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News