Hapur श्री रामलीला समिति रजिस्टर्ड द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur श्री रामलीला समिति रजिस्टर्ड के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिवस पर श्री महावीर दल, चंडी रोड से भव्य कलश शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ। यह शोभा यात्रा श्री महावीर दल, हापुड़ से शुरू होकर सर्राफा बाजार, मंडी पाटिया, कसेरठ बाजार होते हुए कोठी गेट स्थित श्री […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur श्री रामलीला समिति रजिस्टर्ड के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिवस पर श्री महावीर दल, चंडी रोड से भव्य कलश शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ। यह शोभा यात्रा श्री महावीर दल, हापुड़ से शुरू होकर सर्राफा बाजार, मंडी पाटिया, कसेरठ बाजार होते हुए कोठी गेट स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर पर संपन्न हुई।

प्रथम दिवस: कलश यात्रा व कथा महात्म्य

प्रातःकाल शुभ मुहूर्त में वैदिक आचार्यों द्वारा नवग्रह और वेदी पूजन संपन्न हुआ। इसके पश्चात 108 माता-बहनों द्वारा कलश और मुख्य यजमान द्वारा श्रीमद् भागवत जी की पोथी उठाकर नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। तत्पश्चात वृंदावन धाम से पधारे परम पूज्य श्री पवन देव चतुर्वेदी व्यास जी महाराज ने प्रथम दिवस की कथा में श्रीमद् भागवत के महात्म्य का वर्णन किया।

कथा सुनाई

उन्होंने बताया कि पुण्य क्षेत्र नैमिषारण्य में अट्ठासी हजार शौनकादिक ऋषियों को भगवान के 24 अवतारों में से एक श्री वेदव्यास जी के शिष्य श्री सूत जी द्वारा कथा सुनाई गई। कथा में भक्ति महारानी के दो पुत्रों ज्ञान और वैराग्य का बुढ़ापा दूर करने के लिए नारद जी ने हरिद्वार के गंगा तट पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कराया, जिसमें ब्रह्मा जी के चार पुत्रों सनकादिक ऋषियोंद्वारा व्यास पीठ से कथा का संचार हुआ। इस कथा ने भगवान और उनके भक्तों की महिमा को विश्व में स्थापित किया।

आकर्षण का केंद्र रही राधा-कृष्ण की झांकी

कथा के अवसर पर भगवान श्री राधा-कृष्ण की मनोहारी झांकी आकर्षण का केंद्र रही। भव्य कलश यात्रा के दौरान समिति के प्रधान रविंद्र गुप्ता, महामंत्री विनोद वर्मा, कोषाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, संयोजक अनिल आजाद, उप प्रधान नवीन वर्मा, संरक्षक नन्हे मल ठेकेदार, मीडिया प्रभारी शुभम गोयल, वरिष्ठ मंत्री नवीन गुप्ता, सुयश वशिष्ठ, हरिप्रकाश जिंदल, अजय मुर्गी दाने वाले, माधव वर्मा, विवेक सिंघल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Add
Add

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News