Hapur हाथ काटकर की युवती की मांग भरने की कोशिश, विरोध करने पर युवती को जड़े थप्पड़

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ की कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में पक्का बाग चौराहा से नोएडा जाने वाली एक प्राइवेट बस चालक ने बस में जाने वाली एक युवती की हाथ काटकर खून से मांग भरने की कोशिश की। चालक की इस हरकत का युवती ने विरोध किया तो उसके साथ […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ की कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में पक्का बाग चौराहा से नोएडा जाने वाली एक प्राइवेट बस चालक ने बस में जाने वाली एक युवती की हाथ काटकर खून से मांग भरने की कोशिश की। चालक की इस हरकत का युवती ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दी। सूचना मिलने पर परिजन ने बस चालक की जमकर धुनाई कर दी और बस के शीशे तोड़ दिए। सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

जानकारी के अनुसार मीनाक्षी रोड के एक मोहल्ला निवासी एक युवती नोएडा जाने वाली बस में सवार होकर पिछले करीब एक साल से वह इसी बस में जा रहा था। बताया गया कि बस चालक युवती को काफी दिनों से परेशान कर रहा था। शनिवार को युवती के साथ बस चालक ने नोएडा से वापस आते समय बस चालक ने फिर से परेशान करते हुए छेड़छाड़ कर दी। इतना ही नहीं आरोपी चालक ने हाथ काटकर युवती की मांग भरने की कोशिश की। युवती ने विरोध किया तो उसको थप्पड़ जड़ दिए। चालक की हरकत से परेशान हो गई युवती ने इस संबंध में परिजन को जानकारी दी। युवती ने बताया कि वह नोएडा एक कंपनी में नौकरी करने के लिए जाती है। पिछले करीब एक साल से आरोपी चालक उसे तंग करता आ रहा है। जिसको लेकर वह काफी परेशान हो गई थी।

- Advertisement -

परिजन ने चालक को सिखाया सबक (Hapur)

गुस्साए परिजन गांधी गंज के बाहर पहुंचे । बस के आने पर परिजन ने चालक सन्नी की जमकर धुनाई कर बस के शीशे तोड़ दिया। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी वरुण मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह लोगों से चालक को छुड़वाया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

Hapur हाथ काटकर की युवती की मांग भरने की कोशिश, विरोध करने पर युवती को जड़े थप्पड़ Hapur हाथ काटकर की युवती की मांग भरने की कोशिश, विरोध करने पर युवती को जड़े थप्पड़ Hapur हाथ काटकर की युवती की मांग भरने की कोशिश, विरोध करने पर युवती को जड़े थप्पड़ Hapur हाथ काटकर की युवती की मांग भरने की कोशिश, विरोध करने पर युवती को जड़े थप्पड़ Hapur हाथ काटकर की युवती की मांग भरने की कोशिश, विरोध करने पर युवती को जड़े थप्पड़ Hapur हाथ काटकर की युवती की मांग भरने की कोशिश, विरोध करने पर युवती को जड़े थप्पड़ Hapur हाथ काटकर की युवती की मांग भरने की कोशिश, विरोध करने पर युवती को जड़े थप्पड़ Hapur हाथ काटकर की युवती की मांग भरने की कोशिश, विरोध करने पर युवती को जड़े थप्पड़ Hapur हाथ काटकर की युवती की मांग भरने की कोशिश, विरोध करने पर युवती को जड़े थप्पड़ Hapur हाथ काटकर की युवती की मांग भरने की कोशिश, विरोध करने पर युवती को जड़े थप्पड़

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News