Hapur गढ़मुक्तेश्वर पुलिस की गोकशों से मुठभेड़, दो घायल बदमाश समेत चार गिरफ्तार

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस और गोकशों के बीच शुक्रवार की रात को मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दो घायल बदमाश समेत चार बदमाशों को गिरप्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश शातिर अपराधी हैं। जिनके खिलाफ विभिन्न […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस और गोकशों के बीच शुक्रवार की रात को मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दो घायल बदमाश समेत चार बदमाशों को गिरप्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश शातिर अपराधी हैं। जिनके खिलाफ विभिन्न जनपदों के विभिन्न थानों में संगीन धाराओं में कई मुकदमें दर्ज हैं।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

सीओ गढ़मुक्तेश्वर स्तुति सिंह ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली की पुलिस टीम पलवाड़ा से बागड़पुर के रास्ते पर गश्त करते हुए संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी तभी नेह नीर तिराहे के पास एक संदिग्ध स्कोर्पियो कार खड़ी दिखाई दी। कार की लाइट जलाकर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से गोकशी करने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस आरोपियों के पास पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की तो दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायल दोनों आरोपियों समेच चार आरोपियों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Hapur-
Hapur-

यह किया गया बरामद (Hapur)

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक जीवित प्रतिबंधित पशु, 03 अवैध तमंचे मय जिंदा व खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त एक स्कोर्पियो कार एवं पशु कटान करने के उपकरण बरामद किए गए हैं।

कौन हैं पकड़े गए आरोपी (Hapur)

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि प्रारम्भिक पूछताछ में घायल/गिरफ्तार बदमाशों ने अपना नाम थांवला थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद निवासी घायल आरोपी बबलू , अजीतपुर थाना सिविल लाइन जनपद रामपुर निवासी घायल आरोपी शहजाद, मोहल्ला इन्द्री थाना भोट जनपद रामपुर निवासी तौफीक व नगला जानी थाना मुडापांडे जनपद मुरादाबाद निवासी सुरजीत है।

शातिर अपराधी हैं पकड़े गए आरोपी (Hapur)

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि पकड़े गए दो घायल आरोपियों समेत चारों आरोपी शातिर अपराधी हैं। बब्लू के ऊपर तीन दर्जन, शहजाद के ऊपर दो दर्जन, तौफीक व सुरजीत के ऊपर एक-एक दर्जन गौकशी, हत्या का प्रयास, चोरी, गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट आदि संगीन अपराधों के विभिन्न थानों में मुकदमें दर्ज हैं।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News