Hapur “लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, पुलिस ने मैजिक पैन से की गई ठगी का किया पर्दाफाश “

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Simbhaoli (Hapur):(अमजद खान) Hapur लोन दिलाने के नाम पर मैजिक पैन से धोखाध़़ी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक मैजिक पैन, पासबुक,चेकबुक, आईडी, आधार कार्ड व लोन फार्म खाली,नगदी बरामद की है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

थाना प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि 12 अगस्त को कस्बा निवासी अकरम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया था कि पीडि़त अपनी दुकान पर कार्य करने में व्यस्त था। उसी समय दो अनजान व्यक्ति आए और बिजनेस लोन के बार में जानकारी दी। दुकानदार को लोन की आवश्यकता थी, इसलिए उनसे व्यवसायिक लोन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी की और प्रक्रिया शुरू कर दी। आरोपियों ने दुकानदार को अपने जाल में फंसाकर 249 रुपए का चेक पर हस्ताक्षर कर ले लिया और वहां से चले गए।

खाते से उड़ाई लाखों की नगदी (Hapur)

13 अगस्त की दोपहर पीडि़त के मोबाइल फोन पर मैसेज आया जिससे उसे पता चला कि उसके खाते से करीब दो लाख 90 हजार रुपए निकल लिए गए हैं। जिसे देख पीडि़त के होश उड़ गए और आनन-फानन में बैंक पहुंचकर जानकारी ली। आरोपियों ने चेक में एडिटिंग कर धोखाधड़ी से पीडि़त के खाते से रुपए निकाल लिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

- Advertisement -

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार (Hapur)

इस मामले का पर्दाफाश करते हुए सिंभावली पुलिस ने गिरोह के दो सदस्य जिला बलिया थाना वासढीह के गांव मित्रोलिया तालुका निवासी पीयूष शुक्ला और प्रयागराज जनपद के थाना नैनी के हल्ला फार्म डाडी डभाव रीवा निवासी अमर सिंह को निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

भोले भाले लोगों को जाल में फंसाते थे (Hapur)

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि कि भोले भाले लोगों को लोन दिलाने के नाम पर कुछ पैसों का चेक लेते है, जिसमें मैजिक पैन से चेक में एडिटिंग की रकम को बदल देते है।

यह किया बरामद (Hapur)

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने मैजिक पैन, पासबुक,पैन कार्ड, सिम कार्ड, फोन,चेकबुक आईडी, आधार कार्ड, लोन फार्म खाली और 1550 रुपए बरामद किए है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-