Hapur कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 107 वीं जयंती

Khabarwala 24News Hapur: Hapur शहर कांग्रेस जनों ने देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 107वीं और अद्भुत शौर्य एवं पराक्रम की प्रतीक और देश की महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की 196 वीं जयंती नगर पालिका परिषद स्थित गांधी पार्क पर मनाई। उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपनी-अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24News Hapur: Hapur शहर कांग्रेस जनों ने देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 107वीं और अद्भुत शौर्य एवं पराक्रम की प्रतीक और देश की महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की 196 वीं जयंती नगर पालिका परिषद स्थित गांधी पार्क पर मनाई। उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपनी-अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

वीरता और पराक्रम को पूरा राष्ट्र करता है नमन (Hapur)

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने देश की महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के जीवन को याद करते हुए कहा है कि रानी लक्ष्मीबाई अद्भुत शौर्य एवं पराक्रम की मूरत थी। रानी लक्ष्मीबाई ने अपने अदभुत शौर्य और पराक्रम से अंग्रेजी हुकूमत को हिलाकर रख दिया था।

रानी लक्ष्मीबाई ने सिर्फ 29 वर्ष की उम्र में ही अंग्रेज साम्राज्य की सेना से युद्ध किया और 1858 में रणभूमि में वीरगति को प्राप्त हुईं। उनकी वीरता और पराक्रम को पूरा राष्ट्र नमन करता हैं और मातृभूमि की रक्षा के लिए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेता हैं।

प्रियदर्शिनी का भी दिया नाम (Hapur)

पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन ने देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर याद करते हुए कहा कि 1934–35 में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के पश्चात, इन्दिरा गांधी ने शान्ति निकेतन में रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा निर्मित विश्व-भारती विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया।

रवीन्द्रनाथ टैगोर ने ही इन्हे “प्रियदर्शिनी” नाम दिया था। इसके पश्चात वह इंग्लैंड चली गईं और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में बैठी, परन्तु वह उसमे विफल रहीं और ब्रिस्टल के बैडमिंटन स्कूल में कुछ महीने बिताने के पश्चात, 1937 में परीक्षा में सफल होने के बाद उन्होंने सोमरविल कॉलेज, ऑक्सफोर्ड में दाखिला लिया।

यह रहे मौजूद (Hapur)

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी/पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव डॉक्टर शोएब, वरिष्ठ कांग्रेसी आई सी शर्मा, सलमान राणा, गौरव गर्ग, सुबोध शास्त्री, जस्सा सिंह, विक्की शर्मा, भरतलाल शर्मा, गुलफाम कुरैशी, संदीप कुमार, मास्टर शहरयाब, शाहिद आदि लोग मौजूद रहे।

Add
Add

Hapur कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 107 वीं जयंती

Add
Add

Hapur कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 107 वीं जयंती

Add
Add

 

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News