हापुड़ में अंडे के ठेले पर लगी आग, सिलेंडर फटने से चौकी इंचार्ज बाल-बाल बचे

हापुड़, 12 दिसंबर (Khabarwala24)। हापुड़ के सिकंदर गेट तिराहे पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक दिव्यांग के अंडे के ठेले में रखा छोटा गैस सिलेंडर अचानक आग पकड़ लिया और देखते ही देखते फट गया। इस खतरनाक हादसे में मौके पर पहुंचे सिकंदर गेट चौकी प्रभारी विवेक चौहान की जान बाल-बाल बची। दरअसल, […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

हापुड़, 12 दिसंबर (Khabarwala24)। हापुड़ के सिकंदर गेट तिराहे पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक दिव्यांग के अंडे के ठेले में रखा छोटा गैस सिलेंडर अचानक आग पकड़ लिया और देखते ही देखते फट गया। इस खतरनाक हादसे में मौके पर पहुंचे सिकंदर गेट चौकी प्रभारी विवेक चौहान की जान बाल-बाल बची।

दरअसल, हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला तगासराय का रहने वाला दिव्यांग विशाल रोजाना की तरह सिकंदर गेट पर अंडे का ठेला लगाता है। शुक्रवार दोपहर अचानक उसके ठेले पर रखे छोटे सिलेंडर में आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने पूरा ठेला अपनी चपेट में ले लिया। आसपास खड़े लोग इधर-उधर भागने लगे।

आग की लपटें देखकर चौकी इंचार्ज विवेक चौहान फौरन मौके पर पहुंचे। दिव्यांग की तिपहिया साइकिल को आग से बचाने के लिए जैसे ही वे उसे हटाने लगे, तभी जोरदार धमाका हुआ और सिलेंडर फट गया। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी। अच्छा हुआ कि इंचार्ज साहब थोड़ा हट चुके थे, वरना बड़ा हादसा हो जाता।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और मेहनत करके आग पर काबू पाया। फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन ठेला और सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आग आखिर लगी कैसे।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News