Hapur संजय विहार आवास विकास कालोनी में पेयजल के लिए हाहाकार…

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur नगर के मेरठ रोड स्थित संजय विहार आवास विकास कालोनी में एलपीजी गैस की पाइपलाइन डालते समय पेयजल की पाइप लाइन टूट गई। इससे कालोनियों में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। दो दिन से पानी नहीं मिलने से लोगों में हाहाकार मच गया। सप्लाई न होने से कालोनी के लोग […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur नगर के मेरठ रोड स्थित संजय विहार आवास विकास कालोनी में एलपीजी गैस की पाइपलाइन डालते समय पेयजल की पाइप लाइन टूट गई। इससे कालोनियों में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। दो दिन से पानी नहीं मिलने से लोगों में हाहाकार मच गया। सप्लाई न होने से कालोनी के लोग में रोष व्याप्त है।

Hapur संजय विहार आवास विकास कालोनी में पेयजल के लिए हाहाकार...

क्या है पूरा मामला (Hapur)

आपको बता दें कि संजय विहार आवास विकास कालोनी में पिछले कई दिनों में एक कंपनी द्वारा एलपीजी गैस की लाइन डाली जा रही है। पाइपलाइन अब कॉलोनी के टैगोर स्कूल के बराबर में डाली जा रही है और वहां पर लाइन डालते समय पानी की पाइप लाइन फट गई और बराबर में स्थित प्लॉट में पानी भर गया और लोगों के घरों की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई।

कालोनीवासियों में रोष (Hapur)

कालोनी निवासी संदीप शर्मा और राकेश शर्मा ने बताया की पेयजल की परेशानी के कारण लोगों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस कालोनी में 10 हजार लोगों से अधिक रहते हैं। जबकि पालिका के अधिकारियों ने पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं की है। कॉलोनी में कुछ घरों में समरसेविल पंप लगें हैं, वहां जाकर लोग खाने पीने के लिए पानी ला रहे है । कालोनीवासियों ने मांग की है कि पेयजल लाइन को जल्द से जल्द सही कराया जाए और जब तक लाइन सही नहीं होती टैंकर के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था कराई जाए।

Hapur संजय विहार आवास विकास कालोनी में पेयजल के लिए हाहाकार... Hapur संजय विहार आवास विकास कालोनी में पेयजल के लिए हाहाकार...

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News