Hapur डीएम ने कम्पोजिट स्कूल का किया औचक निरीक्षण, छात्रों से मिड-डे-मिल की व्यवस्था की जानकारी ली

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने गुरुवार को केंद्र नंबर दो बछलौता व प्राथमिक(कम्पोजिट) विद्यालय का औचक निरीक्षण कर वहां शिक्षा के स्तर को जाना, साफ सफाई की व्यवस्था को जांचा, मध्यान्ह भोजन को चेक किया। बच्चों से किताब पढ़ाई व शिक्षा संबंधी सवाल पूछे। अध्यापकों व […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने गुरुवार को केंद्र नंबर दो बछलौता व प्राथमिक(कम्पोजिट) विद्यालय का औचक निरीक्षण कर वहां शिक्षा के स्तर को जाना, साफ सफाई की व्यवस्था को जांचा, मध्यान्ह भोजन को चेक किया। बच्चों से किताब पढ़ाई व शिक्षा संबंधी सवाल पूछे। अध्यापकों व बच्चों की उपस्थिति का भौतिक सत्यापन किया। जिलाधिकारी ने शिक्षा के स्तर को ऊंचा करने के लिए अध्यापकों को निर्देशित किया तथा मध्यान्ह भोजन,रसोई घर सहित अन्य व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओ का निरीक्षण किया है।

सर्दियों में बच्चों को पोष्टिक आहार कराएं (Hapur)

सर्दियों के मौसम में बच्चों को विशेष रूप से पोष्टिक आहार कराया जाएं। उन्होने कक्षाओं का निरीक्षण करते हुए बच्चों से शिक्षा एवं खानपान से सम्बंधित वार्ता की। इस दौरान उन्होने बच्चों से ब्लैक बोर्ड पर लिखवाया और उनसे किताबें भी पढ़वाई। साथ ही उन्होने बच्चों से शिक्षा एवं आहार के सम्बंध में भी जानकारी प्राप्त की। जिस पर बच्चों ने कहा कि उन्हें उनकी शिक्षिका बहुत प्रेम से पढ़ाती हैं और भोजन भी प्रतिदिन समय से व अच्छा मिलता है।

Hapur-
Hapur-

यह दिए निर्देश (Hapur)

जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं उच्च प्राथमिक (कम्पोजिट) विद्यालय, बछलौता के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को निर्देशित किया कि आंगनवाड़ी प्रांगण एवं स्कूल परिसर में साफ-सफाई, स्वच्छता व सौन्दर्यता का विशेष ध्यान रखा जाएं, यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इसके साथ ही अपने कर्त्तव्यों का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ पालन करते हुए बच्चों को शिक्षित बनायें। साथ ही किस अध्यापक द्वारा कौन सा विषय किस समय पढ़ाया जाना है, उसकी समय सारणी विद्यालय की प्रत्येक कक्षा में अनिवार्य रूप से चस्पा की जाएं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News