Hapur सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों पर समायोजित करने की मांग, सभासद के घर पर हुआ जोरदार स्वागत

Khabarwala 24 News Hapur : Hapur राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम वैंकटेशन शनिवार को शहर में आए। गोल मार्किट स्थित वार्ड-23 के सभासद आदित्य सूद ने अपने आवास पर उनका जोरदार स्वागत किया। इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष को स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने ज्ञापन दिया। […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur : Hapur राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम वैंकटेशन शनिवार को शहर में आए। गोल मार्किट स्थित वार्ड-23 के सभासद आदित्य सूद ने अपने आवास पर उनका जोरदार स्वागत किया। इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष को स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने नगर पालिका परिषद में सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों पर समायोजित करने की मांग की।

आदित्य सूद के घर पर स्वागत करने उमड़ी भीड़ (Hapur)

वार्ड-23 के युवा सभासद आदित्य सूद के घर पर एम वैंकटेशन पहुंचे। जहां पर सभासद और उनके परिवार के साथ-साथ बाल्मीकि समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। स्वागत करने वालों में भगत सिंह, सुमित पार्चा, ललित बाबा, ललित खलीफा, रविंद्र जैनवाल, राजीव चौधरी, विकास मंडोठिया, कुलदीप भारती, कल्लू बहोत, रोबिन, अमित टांक, प्रदीप मेहरा, सूरज लौहर आदि रहे।

स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ ने सौंपा ज्ञापन (Hapur)

महासंघ के जिलाध्यक्ष अनिल पंवार ने ज्ञापन में बताया कि नगर पालिका परिषद हापुड़ क्षेत्रफल में बहुत वृद्धि हो गई है। आबादी के हिसाब से यहां कर्मचारियों की संख्या बहुत कम है। वर्तमान में 134 स्थाई और 217 संविदा और 220 आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारी ही कार्यरत हैं। शहर की आबादी 3.5 लाख से करीब चार लाख के आसपास है। जनगणना के अनुसार इस आबादी के लिए करीब 11 सौ सफाई कर्मचारियों की आवश्यकता होती है। सफाई कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की मेडिकल सुविधा उपलब्ध नहीं है। जबकि सफाई कर्मचारी वर्ग ऐसे ही माहौल में काम करता है। जहां बीमारियों की संभावना अधिक रहती है। उन्होंने सभी समस्याओं के समाधान की मांग की है।

यह रहे मौजूद (Hapur)

ज्ञापन देने वालों में ललित बाबा, ललित ऊंटवाल, मोनू कांत, संदीप चारली, कल्लू भोले, रोंजद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, शेखर, राजीव चौधरी, रविंद्र जैनवाल, मंजु चौहान, अनीता देवी, सरोज देवी, बाला देवी आदि मौजूद रहे।

Hapur सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों पर समायोजित करने की मांग, सभासद के घर पर हुआ जोरदार स्वागत Hapur सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों पर समायोजित करने की मांग, सभासद के घर पर हुआ जोरदार स्वागत Hapur सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों पर समायोजित करने की मांग, सभासद के घर पर हुआ जोरदार स्वागत Hapur सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों पर समायोजित करने की मांग, सभासद के घर पर हुआ जोरदार स्वागत Hapur सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों पर समायोजित करने की मांग, सभासद के घर पर हुआ जोरदार स्वागत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News