Hapur साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बन खाते से उड़ा 97701 रुपये

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur बैंक अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को झांसे में लेकर 97701 रुपये की ठगी कर ली। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा। क्या है पूरा मामला (Hapur) कोतवाली क्षेत्र […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur बैंक अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को झांसे में लेकर 97701 रुपये की ठगी कर ली। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अतरपुरा निवासी मनोज कुमार पार्चा ने थाना साइबर में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि पीड़ित के पास एस.बी.आई बैंक का एक क्रेडिट कार्ड है। 15 दिसंबर 2023 को उसके मोबाइल पर एक मोबाइल नंबर से काॅल आई। काॅल करने वाले व्यक्ति ने अपने आप को एस.बी.आई बैंक के क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उसके उक्त क्रेडिट कार्ड पर रिवार्ड प्वाइंट का ऑफर आया है जिसे आप कैश में रिफंड ले सकते है। पीड़ित को विश्वास में लेकर आरोपी ने उसके क्रेडिट कार्ड का पूरा नम्बर बताने को कहा लेकिन उसने नहीं बताया। उसके क्रेडिट कार्ड से 97701 रूपये कटने का मैसेज आया तो पीड़िता में काॅल करने वाले व्यक्ति से उसके क्रेडिट कार्ड से उक्त धनराशि की पेमेंट कटना बताया तो उस व्यक्ति ने कहा कि यह पेमेंट गलती से कट गयी है। वह अपने सीनियर अधिकारी से बात करा रहा हूं और फोन काट दिया।

ठगी की हुई जानकारी (Hapur)

थोड़ी देर बाद फिर उसके मोबाइल नम्बर पर एक नंबर से व्हाट्सएप कल आई उसके बताया कि वह बैंक के क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट का सीनियर अधिकारी बोल रहा है आपके 97701 रुपये कटे नहीं है बल्कि रिवार्ड प्वाइंट कैश रिफंड प्लान में क्रेडिट हो गए है। जिसमें कैश रिफंड जुड़कर ब्याज के साथ 30 मार्च 2024 को आपको वापस मिलेगा । जिसकी रसीद आपको भेजी जा रही है । पीड़ित को इसकी रसीद भेजी गई। 30 मार्च को पीड़ित ने फिर उन नंबरों पर काॅल किया तो उसे झांसे में लेकर कहा कि 30 जून 2024 तक आपको उपरोक्त धनराशि को डबल करके भेज दिया जाएगा। जिसकी रसीद भी उसे व्हाट्सअप पर भेजी गयी। 30 जून को काॅल करने पर किसी ने फोन नहीं उठाया और उसका नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। पीड़ित ने बैंक में जाकर जानकारी की तो पता चला क उसके साथ ठगी कर ली गई है।

पुलिस ने शुरू की जांच (Hapur)

साइबर थाना पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जल्द पर्दाफाश किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अनजान काॅल न उठाएं। किसी को अपनी व्यक्तिगत जानकारी न दें। अगर किसी के साथ साइबर अपराध होता है तो तुरंत 1930 पर काॅल कर जानकारी दें और साइबर पुलिस को सूचना दें। ताकि समय से कार्रवाई की जा सके।

Hapur साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बन खाते से उड़ा 97701 रुपये Hapur साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बन खाते से उड़ा 97701 रुपये Hapur साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बन खाते से उड़ा 97701 रुपये Hapur साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बन खाते से उड़ा 97701 रुपये Hapur साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बन खाते से उड़ा 97701 रुपये Hapur साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बन खाते से उड़ा 97701 रुपये Hapur साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बन खाते से उड़ा 97701 रुपये Hapur साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बन खाते से उड़ा 97701 रुपये Hapur साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बन खाते से उड़ा 97701 रुपये Hapur साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बन खाते से उड़ा 97701 रुपये

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News