Hapur Crime News ननिहाल में आए दो बच्चों की तालाब में डूबकर मौत हुई

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Crime News सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव वैठ में तालाब के पास खेल रहे दो बच्चे अचानक तालाब में गिर गए, जिससे दोनों बच्चों की तालाब में डूबकर मौत हो गई। बता दें कि दोनों बच्चे ननिहाल में आए हुए थे। दो बच्चों की मौत होने से गांव में शोक […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur Crime News सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव वैठ में तालाब के पास खेल रहे दो बच्चे अचानक तालाब में गिर गए, जिससे दोनों बच्चों की तालाब में डूबकर मौत हो गई। बता दें कि दोनों बच्चे ननिहाल में आए हुए थे। दो बच्चों की मौत होने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजन में कोहराम मचा हुआ है।

क्या है पूरा मामला (Hapur Crime News)

गांव वैठ निवासी खालिद ने बताया कि उसकी बहन गुलिस्ता गांव सलाई में रहती है। वहीं एक बहन साजदा की गांव में शादी हुई है। उन्होंने बताया कि गुलिस्ता की बेटी इलमा (7) और साजदा का बेटा अरहान (6) गुरुवार को गांव में खेल रहे थे। इसी बीच दोनों बच्चे खेलते हुए तालाब के पास पहुंच गए और डूब गए। बच्चों को डूबता देख लोगों ने शोर मचाया और परिजन को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन आनन फानन में मौके पर पहुंच गए। काफी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए।

गांव में शोक की लहर (Hapur Crime News)

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करते हुए दोनों बच्चों को तालाब से निकाल लिया। जिन्हें आनन फानन में स्थानीय चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। बच्चों की मौत की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिजन में कोहराम मच गया।

Hapur crime news ननिहाल में आए दो बच्चों की तालाब में डूबकर मौत हुई Hapur crime news ननिहाल में आए दो बच्चों की तालाब में डूबकर मौत हुई Hapur crime news ननिहाल में आए दो बच्चों की तालाब में डूबकर मौत हुई Hapur crime news ननिहाल में आए दो बच्चों की तालाब में डूबकर मौत हुई Hapur crime news ननिहाल में आए दो बच्चों की तालाब में डूबकर मौत हुई Hapur crime news ननिहाल में आए दो बच्चों की तालाब में डूबकर मौत हुई Hapur crime news ननिहाल में आए दो बच्चों की तालाब में डूबकर मौत हुई

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News