Hapur कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया 76 वां गणतंत्र दिवस, ध्वजारोहण कर दी सलामी, बच्चों ने राष्ट्रगान और वंदे मातरम गाया

Khabarwala 24 News Hapurः Hapur कांग्रेस जनों ने अतरपुरा चौराहा स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा स्थल पर 76 वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोंल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव और हिमाचल प्रदेश/चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी विदित चौधरी बतौर मुख्य अतिथि के तौर […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapurः Hapur कांग्रेस जनों ने अतरपुरा चौराहा स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा स्थल पर 76 वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोंल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव और हिमाचल प्रदेश/चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी विदित चौधरी बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में पहुंचे।जहां कांग्रेस जनों ने फूलमाला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत भी किया।

महानायकों को याद किया (Hapur)

राष्ट्रीय सचिव विदित चौधरी ने कहा कि आज पूरा देश 76 वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मना रहा हैं। कांग्रेस जनों ने राष्ट्रध्वज फहराकर तिरंगे झंडे को सलामी दी। उन्होंने कहा कि सन 1950 में इसी दिन भारत ने संविधान को अंगीकार किया था और भारत को एक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया गया था। राष्ट्र के लिए अपनी जान गंवाने वाले देश के महानायकों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि अपने देश के लिए प्राण देने वाले अमर सपूतों को आज हम कांग्रेस जन अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

राष्ट्र के प्रति किया जागरूक (Hapur)

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि गणतंत्र दिवस का पर्व देश के लोगों को राष्ट्र के प्रति अपने मौलिक अधिकारों और दायित्वों के लिए प्रेरित करता हैं। गणतंत्र दिवस का पर्व हमे सिखाता हैं कि जब बात देश की हो तो दुश्मन देशों के लिए सभी को एकजुट होकर अपने कर्तव्यों की पूर्ति करनी चाहिए।

महानायकों को किया नमन (Hapur)

पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि आज हम आजादी के उन महानायकों को याद कर रहे हैं जिन्होंने अपने खून का कतरा कतरा देश के लिए हँसते हँसते न्योछावर कर दिया। ऐसे वीर महानायकों को आज पूरा देश नमन करता हैं और संकल्प लेता हैं कि देश के लिए आजादी के महानायकों के बताए मार्ग पर चलकर भारत देश की रक्षा के लिए हर समय तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राकेश त्यागी और ओबीसी प्रकोष्ठ कांग्रेस के नगर अध्यक्ष गुलफाम कुरैशी रहें। कार्यक्रम का संचालन सेवादल के जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा ने किया।

यह रहे मौजूद (Hapur)

इस दौरान प्रदेश सचिव/जिला प्रभारी पुरुषोत्तम नागर, पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नवरत्न त्यागी, पूर्व प्रदेश महासचिव विजय कुमार गोयल, वरिष्ठ कांग्रेसी/पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव डॉक्टर शोएब, एडवोकेट शहजादा चौधरी, रामप्रसाद जाटव, खुर्शीद चावल वाले, डॉक्टर वीसी शर्मा, डॉक्टर इरशाद सैफी, सभासद सुशील शास्त्री, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी मानवी सिंह, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी अनिल भिवानिया, अरुण वर्मा, पूर्व सभासद इरफान कुरैशी, ऐजाज अहमद, हाजी नूर इलाही, चाचा नूर कुरैशी मौजूद थे।

यह भी कार्यक्रम में रहे मौजूद (Hapur)

पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर जकरिया मनसबी, श्याम कर्दम, गौरव गर्ग, विक्की शर्मा, जितेंद्र अग्रवाल, अब्दुल कादिर, संदीप कुमार, विनोद कश्यप, जावेद चौधरी, रविन्द्र गुर्जर, अंकुर अग्रवाल, भरत लाल शर्मा, तुषार शास्त्री, सचिन कुमार, यशपाल सिंह, विनोद कर्दम, निसार खान, सुखपाल गौतम, सुरेंद्र सिंह, खालिद खान, हसन आतिफ, शमशाद अंसारी, अब्दुल कलाम, सविता गौतम, कुसुम लता, सुबोध शास्त्री, सहित शहर के सैकड़ों गण मान्य लोग उपस्थित रहे।

Hapur कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया 76 वां गणतंत्र दिवस, ध्वजारोहण कर दी सलामी, बच्चों ने राष्ट्रगान और वंदे मातरम गाया

Add
Add

Add
Add

Hapur कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया 76 वां गणतंत्र दिवस, ध्वजारोहण कर दी सलामी, बच्चों ने राष्ट्रगान और वंदे मातरम गाया

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News