Hapur में चाइनीज मांझे का कहर, 12 साल की बच्ची चपेट में आकर हुई घायल

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur)में शनिवार को 12 वर्षीय बालिका चाइनीज मांझे की चपेट में आकर घायल हो गई। हादसे से परिजन में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में बालिका को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। क्या है पूरा मामला (Hapur) कोठी गेट के मोहल्ला रियाजपुरा निवासी इंशा अपने […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur)में शनिवार को 12 वर्षीय बालिका चाइनीज मांझे की चपेट में आकर घायल हो गई। हादसे से परिजन में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में बालिका को उपचार के लिए अस्पताल ले गए।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

कोठी गेट के मोहल्ला रियाजपुरा निवासी इंशा अपने पिता शहजाद और मां के साथ बाइक पर सवार होकर मेरठ जा रही थी। अचानक आसमान से कटा हुआ चाइनीज मांझा बिजली की तेजी से नीचे आया और सीधे इंशा की गर्दन में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची का खून देख रो रोकर बुरा हाल हो गया और परिजन घबरा गाए। आनन फानन में घायल को नगर के एक अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उपचार कर किसी तरह बच्ची की जान बचाई।

चाइनीस मांझे के खिलाफ कार्रवाई की मांग (Hapur)

लोगों का कहना है कि चाइनीज मांझा की चपेट में आकर आए दिन कोई न कोई घायल होता रहता है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को इस ओर कड़े कदम उठाकर कार्रवाई करनी चाहिए।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी (Hapur)

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि चाइनीज मांझा किसी भी हाल में बिकने नहीं दिया जाएगा। सभी चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने अपने क्षेत्र में सुनिश्चित किया जाए कि इसकी बिक्री न हो, अगर कोई इसकी बिक्री करते हुए मिलता है तुरंत गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया जाए।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News