Hapur में व्यापारी से 29.25 लाख की ऑनलाइन ठगी, सोया रिफाइंड के नाम पर हरियाणा के शख्स ने लगाया चूना

Khabarwala 24 News Hapur: कोतवाली हापुड़ (Hapur)नगर क्षेत्र के एक व्यापारी दीपक अग्रवाल के साथ हरियाणा के एक व्यक्ति ने सोया रिफाइंड तेल की खरीद के नाम पर 29.25 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। आरोपी ने न तो माल दिया और न ही पैसे वापस किए, बल्कि पीड़ित को धमकियां भी दीं। पुलिस […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: कोतवाली हापुड़ (Hapur)नगर क्षेत्र के एक व्यापारी दीपक अग्रवाल के साथ हरियाणा के एक व्यक्ति ने सोया रिफाइंड तेल की खरीद के नाम पर 29.25 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। आरोपी ने न तो माल दिया और न ही पैसे वापस किए, बल्कि पीड़ित को धमकियां भी दीं। पुलिस अधीक्षक (एसपी) के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

मोहल्ला ज्ञान लोक निवासी दीपक अग्रवाल, जो हुकुम चंद विजय कुमार नामक पार्टनरशिप फर्म के वर्किंग पार्टनर हैं, ने पुलिस को बताया कि उनकी फर्म शिव नगर, गढ़ रोड, हापुड़ में खाद्य तेल का क्रय-विक्रय करती है। फर्म के अन्य पार्टनर अरुण गर्ग, सत्य भामा, और ऊषा गर्ग हैं। दीपक ने बताया कि पिछले कुछ सालों से लखनऊ का एक ब्रोकर, संजीव अग्रवाल, उन्हें खाद्य तेल की सप्लाई दिलाता रहा है।

हरियाणा के व्यक्ति से संपर्क किया (Hapur)

संजीव ने दीपक को हरियाणा की एक कंपनी, महावीर ऑयल एंड एग्रो प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, भिवानी, से संपर्क कराया और कहा कि यह कंपनी सोया रिफाइंड तेल बेचती है। संजीव ने दीपक की फोन पर कंपनी के मालिक और डायरेक्टर दीपक गोयल से बात कराई। दीपक अग्रवाल ने कंपनी की जानकारी गूगल पर सत्यापित की, जहां उन्हें पता चला कि यह एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है, जिसके डायरेक्टर दीपक गोयल और उनकी मां शारदा देवी हैं।

कैसे हुई ठगी? (Hapur)

आरोपी दीपक गोयल ने पीड़ित को 1500 टिन सोया रिफाइंड तेल की आपूर्ति के लिए 29,25,000 रुपये का सौदा पक्का किया। उसने व्हाट्सएप पर एक रद्द चेक, हस्ताक्षरित बिल (29,25,011 रुपये), और कंपनी का पता व मेल आईडी भेजकर भरोसा दिलाया। दीपक गोयल ने दावा किया कि जैसे ही पैसे कंपनी के खाते में जमा होंगे, माल रवाना कर दिया जाएगा। भरोसे में आकर पीड़ित ने 29,25,000 रुपये कंपनी के खाते में ट्रांसफर कर दिए।

पैसे वापस मांगने पर दी धमकी (Hapur)

हालांकि, इसके बाद न तो माल भेजा गया और न ही पैसे वापस किए गए। जब दीपक अग्रवाल ने ब्रोकर संजीव और दीपक गोयल से संपर्क किया, तो दोनों ने बहाने बनाए। संजीव ने कहा कि दीपक गोयल उसका फोन भी नहीं उठा रहा। 28 जून को पीड़ित अपने जानकार व्यापारी विकास मकरानिया (रोमी) और ब्रोकर संजीव के साथ भिवानी में दीपक गोयल की कंपनी पहुंचे। वहां दीपक गोयल ने साफ कहा कि न तो वह माल दे सकता है और न ही पैसे वापस कर सकता है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि दीपक गोयल ने झूठ बोलकर और धमकियां देकर 29.25 लाख रुपये की ठगी की।

पुलिस जांच और कार्रवाई (Hapur)

पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक को की, जिनके आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने अन्य लोगों के साथ भी इसी तरह की ठगी की है।

Add
Add

Add-----
Add—–

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News