हापुड़ में दहेज के लिए देवर पर भाभी के साथ अश्लील हरकत का आरोप, विरोध पर मारपीट

हापुड़ (khabarwala24 News)। एक नई शादीशुदा महिला को ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया। आरोप है कि देवर ने उसके साथ अश्लील हरकत की और विरोध करने पर महिला को ही पीटा गया। पुलिस ने एसपी के आदेश पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

हापुड़ (khabarwala24 News)। एक नई शादीशुदा महिला को ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया। आरोप है कि देवर ने उसके साथ अश्लील हरकत की और विरोध करने पर महिला को ही पीटा गया। पुलिस ने एसपी के आदेश पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता के पास मारपीट और धमकियों के ऑडियो-वीडियो सबूत भी मौजूद हैं।

शादी के बाद शुरू हुई दहेज की मांग

पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी शादी 11 दिसंबर 2024 को दिल्ली के नवीन त्यागी से हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने अपनी हैसियत के अनुसार करीब 35 लाख रुपये खर्च किए, साथ ही कार और अन्य रस्मों के लिए 20 लाख रुपये दिए। लेकिन शादी के महज एक हफ्ते बाद से ही पति नवीन, सास अंजू, ननद तन्नू और देवर राहुल ने अतिरिक्त 25 लाख रुपये दहेज में मांगना शुरू कर दिया। मांग पूरी न होने पर महिला के साथ गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक रूप से परेशान करना शुरू हो गया। पति नवीन शराब का आदी है और नशे में अक्सर उसके साथ हाथापाई करता रहा है।

- Advertisement -

देवर पर गंभीर आरोप

महिला ने बताया कि देवर राहुल ने उसके साथ गलत हरकतें कीं और अश्लीलता की। जब उसने विरोध किया तो ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर उसे पीटा और प्रताड़ित किया। दिसंबर 2025 में मायके वालों ने 2 लाख रुपये ससुराल पक्ष को ट्रांसफर किए, लेकिन इसके बावजूद उत्पीड़न रुका नहीं।

11 फरवरी 2026 को फिर हुई मारपीट

11 फरवरी 2026 की दोपहर दहेज की मांग को लेकर फिर से मारपीट हुई। आरोप है कि इस दौरान महिला के कपड़े तक फाड़ दिए गए। जब सूचना मिलने पर उसका भाई मौके पर पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता ने बताया कि उसके पास पूरी घटना के ऑडियो और वीडियो सबूत हैं।

पुलिस की कार्रवाई

एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मामले में सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News