Hapur में गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी पर भारत विकास परिषद ने लगाई शरबत की छबील

Khabarwala 24 News Hapur: (साहिल अंसारी) यूपी के जनपद Hapur में रविवार को भारत विकास परिषद युवा शक्ति ने गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर अतरपुरा चौपला पर मीठे शरबत की छबील का आयोजन किया। इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में राहगीरों ने शरबत, जलजीरा और मीठा जल ग्रहण कर चिलचिलाती […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: (साहिल अंसारी) यूपी के जनपद Hapur में रविवार को भारत विकास परिषद युवा शक्ति ने गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर अतरपुरा चौपला पर मीठे शरबत की छबील का आयोजन किया। इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में राहगीरों ने शरबत, जलजीरा और मीठा जल ग्रहण कर चिलचिलाती गर्मी में राहत प्राप्त की। कार्यक्रम का संयोजन सचिन गुप्ता और वेदांशी गुप्ता ने किया, जिनके प्रयासों से यह आयोजन सफल रहा।

राहगीरों को गर्मी में मिली राहत

भारत विकास परिषद के अध्यक्ष हिमांशु जैन ने कहा कि उनकी संस्था समय-समय पर समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय रहती है। उन्होंने बताया कि गर्मी की तपिश में राहगीरों को ठंडा शरबत उपलब्ध कराने से लोगों को काफी राहत मिली। उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने जोर देकर कहा कि उनकी संस्था सेवा कार्यों में हमेशा अग्रणी रही है और भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखेगी। कोषाध्यक्ष प्रिंस गोयल ने बताया कि यह कार्यक्रम संस्था के सदस्यों के आपसी आर्थिक सहयोग से संभव हुआ, जिसमें कमल अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।

- Advertisement -

यह रहे मौजूद

कार्यक्रम में संस्था के 42 सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर अध्यक्ष हिमांशु जैन, सचिव मयंक मित्तल, कोषाध्यक्ष प्रिंस गोयल, उपाध्यक्ष (महिला सहभागिता) रचना जिंदल, उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, सचिव हर्षित गर्ग, कार्यक्रम संयोजक सचिन गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Add
Add

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News