Khabarwala 24 News Hapur:कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मधुबन कॉलोनी में दबंगों द्वारा घर में घुसकर हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चार आरोपियों ने लाठी-डंडों के साथ एक व्यक्ति के घर में जबरन घुसकर परिजनों के साथ मारपीट की और महिलाओं तक को नहीं बख्शा। पुलिस में शिकायत करने पर आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने और घर में आग लगाने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला (Hapur)
मधुबन कॉलोनी निवासी राहुल ने कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि 8 जनवरी की रात करीब 11 बजे मोहल्ले के ही करन, अंकित, साहिल और विवेक लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके भाई भोला के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया।
पीड़ित को आरपियों ने दी धमकी (Hapur)
पीड़ित ने बताया कि जब भाई और उसकी पुत्री ने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इसके बाद जब उसका भाई भोला शिकायत करने कोतवाली पहुंचा, तो आरोपी दोबारा उसके घर पहुंचे और राहुल तथा उसकी पुत्री के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की।आरोप है कि आरोपियों ने धमकी दी कि यदि भाई भोला को वापस नहीं बुलाया गया और मुकदमा दर्ज कराया गया, तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। जाते-जाते आरोपियों ने राहुल की पत्नी सोनिया के पेट में लात मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
पुलिस ने जांच की शुरू (Hapur)
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


