Hapur आर्य कन्या पाठशाला में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई

Khabarwala 24 News Hapur : आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज के विद्यालय प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जयन्ती हर्षोल्लास से मनाई गईतथा झण्डा फराया गया। इस अवसर पर जनपद स्तरीय रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur : आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज के विद्यालय प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जयन्ती हर्षोल्लास से मनाई गईतथा झण्डा फराया गया।
इस अवसर पर जनपद स्तरीय रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि उपशिक्षा निदेशक मेरठ मण्डल मेरठ एवं जिला विद्यालय निरीक्षक ज्योति प्रसाद एवं विशेष अतिथि प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार , विद्यालय प्रबंध शशांक आर्य, प्रधान नरेन्द्र आर्य, जनरल सेक्रेटरी आनन्द प्रकाश आर्य का स्वागत करते हुए छात्राओं ने स्वागत गान गाकर किया।

महात्मा गांधी के बारे में छात्र-छात्राओं को दी जानकारी

प्रधानाचार्या डॉ० स्नेह प्रभा ने विद्यालय में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया। रंगोत्सव कार्यक्रम में हापुड़ जनपद के कुल 21 विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं ने विभिन्न श्रेणी जैसे निबन्ध लेखन, सुलेख, एवं स्लोगन, रंगोली आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्या डॉ० स्नेह प्रभा ने गांधी जी के दर्शन एवं उनके द्वारा देश के लिए किए गए योगदान के विषय में छात्राओं को बताते हुए उन्हें भी गाँधी जी के आदर्श पर चलने के लिए प्रेरित किया । उनके स्वच्छता के सिद्धान्त को अपने दैनिक जीवन में उतारने एवं अपने आस-पास पड़ोस व देश को स्वच्छ रखने के लिए भी प्रेरित किया।

इनका रहा सहयोग

कार्यक्रम के पश्चात् निर्णायक मण्डल के सदस्यों मंजू देवी श्री रमेश यादव, शालिनी पाल ने प्रतिभागी छात्राओं के मध्य हुई प्रतियोगिता का परिणाम निकाला। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के लिए अर्चना गौतम, मंजू देवी, वात्सलया, शिल्पी अग्रवाल को सम्मानित किया गया। निर्णायक की भूमिका का निर्वहन करने के लिए रमेश यादव, शालिनी पाल, एवं विधि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रानी सिन्हा एवं प्रतिभा सिंह ने सुयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिप्रा श्रीवास्तव, वात्सल्या. सरोज भारती, ममता रानी आदि समस्त शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।

यह रहे विजयी

पोस्टर प्रतियोगिता बालिका वर्ग में जानवी भारती प्रथम एवं बालक वर्ग में मयंक तोमर प्रथम स्थान पर रहा। स्केचिंग प्रतियोगिता बालिका वर्ग में कामिनी प्रथम तथा बालक वर्ग में जितेश कोरी प्रथम स्थान पर रहे । रंगोली प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में हिमांशी प्रथम स्थान एवं बालक वर्ग में गजेन्द्र प्रथम स्थान पर रहें। बाल पेंटिंग प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में नीशू प्रथम स्थान एवं बालक वर्ग में कपिल प्रथम स्थान पर रहे। स्लोगन प्रतियोगिता में पायल सैनी प्रथम स्थान पर रही। कोलाज प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में संध्या प्रथम स्थान पर एवं बालक वर्ग में मुकुल प्रथम स्थान पर रहा। निबन्ध प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में राधिका जिन्दल प्रथम स्थान पर एवं बालक वर्ग में कृष्णा शर्मा प्रथम स्थान पर रहे। उपशिक्षा निदेशक ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र / छात्राओं को बधाई दी और उनका उत्साह वर्धन किया।

Hapur आर्य कन्या पाठशाला में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई Hapur आर्य कन्या पाठशाला में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई Hapur आर्य कन्या पाठशाला में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई Hapur आर्य कन्या पाठशाला में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई Hapur आर्य कन्या पाठशाला में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई Hapur आर्य कन्या पाठशाला में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई Hapur आर्य कन्या पाठशाला में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News