CLOSE AD

Hapur कांग्रेस जनों ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78 वीं पुण्यतिथि, माल्यार्पण कर दी बापू को श्रद्धांजलि

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur शहर कांग्रेस जन नगर पालिका परिषद स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर एकत्रित हुए। जहां कांग्रेस जनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 78 भी पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई।

पुण्यतिथि को कांग्रेसी शहादत दिवस के रूप में मनाते हैं (Hapur)

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में कांग्रेस जनों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प व माल्यार्पण कर उन्हें अपने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य, अहिंसा और प्रेम के पुजारी थे।

30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने जीवन भर अहिंसा पर जोर दिया था। महात्मा गांधी अपने जीवनकाल में कभी भी नहीं चाहते थे कि देश में कभी भी हिंदू – मुस्लिम के नाम पर कभी भी आपसी द्वेष हो, नफरत फैले, हिंसा न हो। लेकिन दुर्भाग्यवश महात्मा गांधी की इस विचारधारा के चलते नाथूराम गोडसे ने बापू की हत्या कर दी। इसलिए आज के दिन महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को कांग्रेस जन “शहादत दिवस” के रूप में मनाते हैं।

अनगिनत आंदोलन चलाएं (Hapur)

पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को अंग्रेजी हुकूमत से मुक्त कराने के लिए अनगिनत आंदोलन चलाए। जिसके परिणामस्वरूप अंग्रेजों को भारत छोड़कर जाना ही पड़ा। उन्होंने कहा कि ये सब महात्मा गांधी की सोच, विचारधारा और उनके संघर्षों का ही परिणाम था जो 1947 में अंग्रेजों को भारत छोड़कर जाना ही पड़ा। कांग्रेस जनों ने महत्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और कहा कि वे देश के प्रति महत्मा गांधी के बलिदान और उनके योगदान के लिए देश का हर नागरिक सदैव ऋणी रहेगा।

यह रहे मौजूद (Hapur)

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी अरविंद शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, आई सी शर्मा, एडवोकेट शहजादा चौधरी, सिराजुद्दीन, अमित सैनी, सभासद सुशील शास्त्री, सुबोध शास्त्री, कुसुमलता, एस एस गौड़, भरतलाल शर्मा, हरीश गर्ग, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, निसार पठान, हारून सिद्दीकी, शहजाद मेवाती, संदीप कुमार, जावेद चौधरी, शाह आलम, शौकीन चौधरी, लोकेश बरवाल आदि लोग मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News