रेरा के बाद एम एंड एम समूह ने आनंद विहार में दूसरा टावर शुरू किया

Khabarwala 24 News Hapur: रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (रेरा) के दिशा-निर्देशों के तहत एमएंडएम समूह ने आनंद विहार में अपने आवासीय परियोजना के दूसरे टावर की आधारशिला रखी। उद्घाटन समूह के निदेशकों अभिषेक गोयल, कमल चौधरी, राजेंद्र मलिक और चेतन प्रकाश गोयल ने किया। इस अवसर पर निदेशक अभिषेक गोयल ने कहा कि ईश्वर की […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (रेरा) के दिशा-निर्देशों के तहत एमएंडएम समूह ने आनंद विहार में अपने आवासीय परियोजना के दूसरे टावर की आधारशिला रखी। उद्घाटन समूह के निदेशकों अभिषेक गोयल, कमल चौधरी, राजेंद्र मलिक और चेतन प्रकाश गोयल ने किया। इस अवसर पर निदेशक अभिषेक गोयल ने कहा कि ईश्वर की कृपा से आज दूसरे टावर की नींव रखी गई। इससे पहले समूह ने पहला टावर शुरू किया था, जिसका निर्माण कार्य तेजी से पूरा हो रहा है।

आशियाना देने का साकार किया जा रहा सपना

आनंद विहार में यह परियोजना लोगों को अपना आशियाना देने का सपना साकार कर रही है। परियोजना की गुणवत्ता और सुविधाओं से प्रभावित होकर लोग आलीशान फ्लैट्स की बुकिंग करा रहे हैं। गोयल ने बताया कि तीन वर्षों में कब्जा देने का वादा किया गया है, जिसमें उच्च वर्ग को ध्यान में रखते हुए उत्कृष्ट गुणवत्ता और पर्यावरण-अनुकूल भवन बनाए जाएंगे। परियोजना में आधुनिक सुविधाओं के साथ हरित निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि निवासियों को बेहतर जीवनशैली मिले।

आवासीय विकास को दी रही नई दिशा

एम एंड एम समूह ने रेरा के नियमों का पालन करते हुए पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित की है। पहले टावर की प्रगति और नए टावर की शुरुआत से स्थानीय लोगों में उत्साह है। समूह का लक्ष्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण निर्माण के साथ ग्राहकों का भरोसा जीतना है। यह परियोजना हापुड़ में आवासीय विकास को नई दिशा दे रही है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News