Hapur के बनखंडा में शराब ठेके के बाहर युवक पर हमला, दो बाइक सवारों पर मुकदमा दर्ज

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapur)जनपद के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बनखंडा में 22 अक्टूबर 2025 की रात एक सरकारी देशी शराब ठेके के बाहर खड़े युवक पर दो बाइक सवारों ने हमला कर दिया। पीड़ित युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने रात 10 बजे ठेका बंद होने के बाद गेट खटखटाने का विरोध किया था। शोर सुनकर ग्रामीणों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

गांव बनखंडा निवासी देवेश ने बताया कि 22 अक्टूबर की रात करीब 9:45 बजे वह गांव के सरकारी देशी शराब ठेके पर शराब लेने गया था। शराब खरीदने के बाद वह ठेके के पास खड़ा था। रात 10 बजे ठेका बंद होने के बाद सेल्समैन चला गया। कुछ देर बाद दो बाइक सवार युवक आए और ठेके का गेट खटखटाने लगे। देवेश ने उन्हें टोकते हुए कहा कि ठेका बंद हो चुका है। इस पर दोनों युवकों ने गाली-गलौच शुरू कर दी और देवेश के साथ मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

आरोपियों की पहचान (Hapur)

पीड़ित देवेश ने बताया कि हमलावरों में से एक युवक मोनू है, जो नए हाईवे पर स्थित एक चिकन प्वाइंट पर काम करता है, और दूसरा उसका साथी है।

- Advertisement -

पुलिस कार्रवाई (Hapur)

देवेश की तहरीर पर बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-