Hapur के गांव असौड़ा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मची अफरा तफरी

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के ग्राम असौड़ा में शनिवार रात एक दुखद घटना सामने आई, जहां एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मोनू के रूप में हुई, जो मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। इस घटना से […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के ग्राम असौड़ा में शनिवार रात एक दुखद घटना सामने आई, जहां एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मोनू के रूप में हुई, जो मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

जानकारी के अनुसार, मोनू की पत्नी करीब आठ दिन पहले अपने तीन बच्चों के साथ मेरठ जनपद के एक गांव में अपने मायके गई थी। उस समय मोनू घर में अकेला था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य पास के दूसरे घर में रहते थे। शनिवार रात को पड़ोसियों ने मोनू का शव फांसी के फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तुरंत थाना हापुड़ देहात पुलिस को दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय पहले मोनू के सिर में चोट लगी थी, जिसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। इसके बावजूद वह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

पुलिस ने मामले की जांच की शुरू (Hapur)

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजय गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Add
Add

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News