Hapur घर में घुसकर युवक पर लाठी-डंडों से हमला,आरोपी फरार

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद Hapur में हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोड़ी कला में घर में घुसकर एक व्यक्ति के साथ लाठी-डंडों से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद Hapur में हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोड़ी कला में घर में घुसकर एक व्यक्ति के साथ लाठी-डंडों से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोड़ी कला निवासी मुस्तकीम ने थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि दो जनवरी की रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने घर के पास स्थित आसिफ की कैंटीन पर सामान लेने गया था। इसी दौरान वहां गांव के ही फैसल, शमीम, नाजिम और सलमान पहुंच गए। पीड़ित ने बताया कि एक जनवरी को उसके भाई के साथ इन चारों आरोपियों का झगड़ा हुआ था। इसी बात को लेकर जब उसने आरोपियों से कारण पूछा तो उन्होंने उसके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी।

जान से मारने की धमकी देकर हुए फरार (Hapur)

आरोप है कि गाली-गलौच के बाद पीड़ित बिना सामान लिए ही वापस अपने घर लौट आया। कुछ देर बाद चारों आरोपी लाठी-डंडे लेकर जबरन उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने घर में घुसते ही गाली-गलौच करते हुए मुस्तकीम के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए।

आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा (Hapur)

घटना के बाद घायल को परिजनों द्वारा तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी (Hapur)

थाना प्रभारी हाफिजपुर प्रवीन चौधरी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News