हापुड़ में यूपीपीसीएल के दो अधिशासी अभियंता समेत चार अधिकारी हुए निलंबित, मची अफरा तफरी

Khabarwala 24 News Hapur : यूपीपीसीएल के विद्युत वितरण खण्ड, हापुड़ के अंतर्गत बाबूगढ़ स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर 10 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर के 11 मई 2025 को क्षतिग्रस्त होने के मामले में चार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही और विभाग को […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur : यूपीपीसीएल के विद्युत वितरण खण्ड, हापुड़ के अंतर्गत बाबूगढ़ स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर 10 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर के 11 मई 2025 को क्षतिग्रस्त होने के मामले में चार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही और विभाग को वित्तीय नुकसान पहुंचाने के कारण की गई है।

क्या था पूरा मामला

इस मामले की जांच के लिए गठित त्रि-सदस्यीय कमेटी ने पाया कि 11 केवी औद्योगिक पोषक पर फॉल्ट के दौरान ट्रांसफॉर्मर में आंतरिक दोष उत्पन्न हुआ। उपकेंद्र पर प्रोटेक्शन सिस्टम के कार्यशील न होने के कारण ट्रांसफॉर्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति बाधित हुई और उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। इस घटना से विद्युत निगम को भी वित्तीय हानि उठानी पड़ी। जांच में अधिकारियों की प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर यह कठोर कदम उठाया गया।

क्या बोली निगम की एमडी

प्रबंध निदेशक ईशा दुहन, आईएएस, ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ता हित निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “कर्तव्यों में शिथिलता और विभाग को नुकसान पहुंचाने वाले अधिकारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। निगम की छवि धूमिल करने या कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

इन अफसरों के खिलाफ हुई कार्रवाई

निलंबित अधिकारियों में अधिशासी अभियंता राघवेंद्र प्रताप वर्मा, अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह, उपखंड अधिकारी तुषार श्रीवास्तव और अवर अभियंता अवधेश कुमार शामिल हैं।

निगम के अफसर और कर्मचारियों में मची अफरा तफरी

दो अधिशासी अभियंता समेत चार अधिकारियों के निलंबन की कार्रवाई से अफसर और कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। इस कार्रवाई को लेकर कर्मचारी आपस में चर्चा करते हुए दिखाई दिए।

Add
Add

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News