Crime News प्रधानमंत्री आवास के नाम पर दिव्यांग से ठगे 40 हजार रुपये

Khabarwala 24 News Hapur: Crime News प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर एक दिव्यांग से ठगों ने 40 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। क्या है पूरा मामला (Crime News) ग्राम सिमरौली निवासी योगेंद्र सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Crime News प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर एक दिव्यांग से ठगों ने 40 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Crime News)

ग्राम सिमरौली निवासी योगेंद्र सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके दोनों हाथ दुर्घटना में समाप्त हो गए है। पीड़ित अपनी 70 वर्षिय वृद्ध मां के सहारे रहकर अपना जीवन यापन कर रहा है। प्रार्थी की आय का कोई साधन नहीं है। जिस कारण उसका पुराना बना पक्का मकान खस्ता हाल हो गया है। जो इस समय जर्जर अवस्था में है। पीड़ित अपने मकान की मरम्मत कराने हेतु अनेको बार ब्लाक व तहसील अधिकारीयों को प्रार्थना पत्र दे चुका था। जब कोई कार्यवाही नही हुई तो नौ जनवरी को उसने प्रधानमंत्री कार्यालय व मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिए गए।

पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि मुकेश शर्मा, आकाश वर्मा द्वारा फोन करके अपने को प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित बताकर उसका आधार कार्ड व बैंक की पास बुक की फोटो कापी मंगवाई और बताया गया की आपके खाते में कम पैसा है जिसकी पूर्ति करने के लिए आप 26,00 रुपये भेज दें। इसके बाद नाम में अन्तर बताकर पैसे मांगे गए। इस प्रकार अनेको बार में 40,000 रुपये ले लिया।

पुलिस ने शुरू की जांच (Crime News)

पुलिस ने पीड़ित दिव्यांग की तहरीर पर मुकेश शर्मा, आकाश वर्मा, अन्त कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही दोषियों को पकड़ा जाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News