(Crime News) दहेज उत्पीड़न: मांग पूरी न होने पर महिला को पेट्रोल डालकर जलाने की दी धमकी , विरोध करने मायके के जंगल में फेंक कर आरोपी फेंककर हुए फरार

Khabarwala24NewsSimbhaoli(Hapur) (Crime News) सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक महिला को दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की धमकी दी। पीड़िता ने उनका विरोध किया तो आरोपी उसको कार से मायके के जंगल में पहुंचे और मारपीट […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24NewsSimbhaoli(Hapur) (Crime News) सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक महिला को दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की धमकी दी। पीड़िता ने उनका विरोध किया तो आरोपी उसको कार से मायके के जंगल में पहुंचे और मारपीट कर बदहवास हालत में फेंक कर फरार हो गए। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मारपीट कर बदहवाल हालत में फेंक गए आरोपी
गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी दो साल पूर्व जिला मेरठ के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष के लोगोंं ने हैसियत अनुसार दान दहेज दिया था। दान दहेज से ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं हुए। आए दिन उसका पति, और सास सहित अन्य लोग उसको दहेज में दो लाख की मांग करते थे।
पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दी धमकी
पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि दहेज में दो लाख की मांग पूरी न होने पर आरोपितों ने उसे पेट्रोल से जिंदा जलाने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपित उसे कार में डालकर उसके मायके के जंगल में लेकर पहुंचे और उसको मारपीट कर जंगल में फेंककर फरार हो गए। वहीं सिंभावली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News