संविदाकर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना देकर किया प्रदर्शन

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: गढ़मुक्तेश्वर डिवीजन के एक बिजलीघर पर तैनात संविदा कर्मी के खिलाफ अवर अभियंता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने और उसकी सेवा समाप्ति के विरोध में शनिवार को संविदा कर्मियों ने जेई और अधिशासी अभियंता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। भाकियू ने भी संविदा कर्मियों को […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: गढ़मुक्तेश्वर डिवीजन के एक बिजलीघर पर तैनात संविदा कर्मी के खिलाफ अवर अभियंता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने और उसकी सेवा समाप्ति के विरोध में शनिवार को संविदा कर्मियों ने जेई और अधिशासी अभियंता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। भाकियू ने भी संविदा कर्मियों को समर्थन दिया।

विद्युत संविदा कर्मचारी संघ, निविदा संविदा कर्मचारी सेवा समिति के आह्वान पर मेरठ रोड आवास विकास स्थित अक्षीक्षण अभियंता (एस.ई) कार्यालय पर सुबह धरना शुरू हुआ। जिलेभर के बिजलीघर पर तैनात संविदा कर्मियों में इसमें भाग लिया। समिति के जिलाध्यक्ष मोहन शर्मा ने बताया कि संविदा कर्मी नरेंद्र त्यागी ने अवर अभियंता द्वारा अभद्रता किए जाने का विरोध किया था। आरोप है कि इस पर बिफरे अवर अभियंता ने नरेंद्र त्यागी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। इतना ही नहीं उनकी सेवा भी समाप्त कर दी गई।

निगम के अधिकारियों ने बिना जांच कराए ही सेवा समाप्ति की कार्रवाई की है। इसके विरोध में शनिवार को जिलेभर के संविदा कर्मियों ने एसई कार्यालय पर जोरदार धरना प्रदर्शन कर, अवर अभियंता व एक्सईन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने संविदा कर्मचारी की सेवा समाप्ति के आदेश वापस कराए जाने तथा निष्पक्ष जांच कराए जाने और दोषी अधिकारियोें के खिलाफ कार्रवाई की जाने की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर पश्चिमांचल के समस्त संविदा कर्मियों के हड़ताल पर जाने का एलान किया गया।

संविदा कर्मियों के समर्थन में भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिया समर्थन

संविदा कर्मियों के समर्थन में भाकियू कार्यकर्ताओं ने समर्थन दिया, समर्थन देने वालों में युवा जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी, बबली सिंह, कुलदीप राठी, संदीप चौधरी, प्रेमवीर सिंह, दिलशाद, रवि कुमार, कुलदीप त्यागी, जितेंद्र सिंह, दीपू सिरोही, पवन, सरजू रहे।

यह रहे मौजूद

धरना प्रदर्शन करने वाले संविदा कर्मियों में विपिन शर्मा, मोहनचंद शर्मा, सतेंद्र सिंह, दीपक कश्यप, अनिल भाटी, अजीत भाटी, देवेंद्र राणा, यशवंत सिंह, हरेंद्र गिरी, हरीश चौधरी, परवेज खान, मोनू, राधेश्याम वर्मा आदि मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News