जिला मुख्यालय पर की अवैध कब्जे की शिकायत

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: बुलंदशहर रोड स्थित आवास विकास कालोनी के लोग जिला मुख्यालय पर पहुंचे। जहां उन्होंने ज्ञापन देते हुए पार्क की भूमि पर अवैध कब्जे को रोकने और कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि आवास विकास कालोनी एक रिहाईशी कालोनी है। जिसमें सभी लोग प्रेम भाव से अपनी जिन्दगी व्यतीत […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: बुलंदशहर रोड स्थित आवास विकास कालोनी के लोग जिला मुख्यालय पर पहुंचे। जहां उन्होंने ज्ञापन देते हुए पार्क की भूमि पर अवैध कब्जे को रोकने और कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया कि आवास विकास कालोनी एक रिहाईशी कालोनी है। जिसमें सभी लोग प्रेम भाव से अपनी जिन्दगी व्यतीत करते है। पिछले कुछ वक्त से कुछ भू माफिया लोग यहां अवैध कब्जा करने की ताक में लगे हुए हैं। आवास विकास कालोनी योजना के तहत पार्क बनाने के लिये ओपन जगह छोड़ी गयी है और इस भूमि पर अवैध तरीके से कब्जा कर निर्माण कार्य कर रहे हैं। कालोनी भी नक्शा भी दिया गया। जिसमें पार्क के लिए स्थान छोड़ना बताया गया है। उन्होेंने पार्क की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। ज्ञापन पर हाजी इस्लाम, शमशाद, इस्लामुद्दीन, नौशाद, शाहीद, शहीद, यासीन, अकरम, अनवरी, सद्दीकन, रेहाना, मुन्नी, फरजाना, जोहरा, आजाद, नगमा आदि के हस्ताक्षर थे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News