BJP NEWS: भाजपाइयों ने बूथ सशक्तिकरण अभियान 2023 की कार्यशाला में लिया भाग

Khabarwala24newshapur:BJP NEWS: आगामी चुनावों को लेकर भाजपा बूथ सशक्तिकरण को लेकर तैयारी में जुटी है। इसकी को लेकर दिल्ली रोड स्थित BJP भाजपा कार्यालय पर बूथ सशक्तिकरण अभियान 2023 को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपाईयों ने भाग लिया। जिला प्रभारी मान सिंह गोस्वामी ने कार्यकर्ताओं को अभियान को लेकर क्या दिए टिप्स कार्यशाला […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24newshapur:BJP NEWS: आगामी चुनावों को लेकर भाजपा बूथ सशक्तिकरण को लेकर तैयारी में जुटी है। इसकी को लेकर दिल्ली रोड स्थित BJP भाजपा कार्यालय पर बूथ सशक्तिकरण अभियान 2023 को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपाईयों ने भाग लिया।

जिला प्रभारी मान सिंह गोस्वामी ने कार्यकर्ताओं को अभियान को लेकर क्या दिए टिप्स

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी ने कहा कि सभी बूथो का गठन एवं सत्यापन तथा पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति व्हाट्सएप समूह का गठन, सोशल मीडिया द्वारा व मन की बात की रिपोर्टिंग के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी ।

उन्होंने बताया कि यह कार्य मार्च माह के अंत तक पूर्ण करना है। इसलिए हमें अभी से ही इन कार्यों पर मनन करके रूपरेखा तैयार करनी होगी। अभियानों में क्षेत्र स्तर पर चार लोगों की टोली, जिला स्तर पर चार लोगों की टोली और मंडल स्तर पर चार लोगों की टोली कार्य करेगी। जो प्रतिदिन अभियान की रिपोर्ट मंडल अध्यक्ष द्वारा प्रदेश कार्यालय को सौंपी जाएगी।

क्या बोले जिलाध्यक्ष उमेश राणा

जिला अध्यक्ष उमेश राणा ने कहा कि BJP भारतीय जनता पार्टी सदैव अपने कार्यकर्ता को क्रियान्वयन में रखती है। जिससे कि प्रारंभ होने वाले चुनाव या आगे आने वाले चुनाव में कार्यकर्ता पूर्ण रूप से हर स्तर पर मजबूत दिखाई दे । यह बूथ का कार्य हमारे नगर पालिका चुनाव व लोकसभा चुनाव में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होने वाला है।

यह रहे मौजूद

जिला महामंत्री पुनीत गोयल, मोहन सिंह, क्षेत्रीय मंत्री कविता माधरे, जिला मंत्री पिंकी त्यागी, पूर्व पालिकाध्यक्ष मालती भारती, कविता बाना, डा.नीलम सिंह, डॉक्टर पायल गुप्ता, हरीश अग्रवाल, राहुल उपाध्याय, नरेश तोमर, राज सुंदर तेवतिया, राजीव सिरोही, ललित मोदी, राजीव शर्मा, अमरजीत सिंह, सुनील वर्मा ,प्रवीण सिंघल, दिनेश त्यागी, संजय तोमर, पवन सैनी, अंकुर त्यागी, जिला मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News