CLOSE AD
-Advertisement-

Amroha News: OYO होटल रूम में प्रेमिका संग अय्याशी कर रहा था शौहर.. बीवी ने चप्पल से पीटा, देखें VIDEO

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24 Amroha News: अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ लिया। गुस्से में आकर महिला ने पति की चप्पलों और थप्पड़ों से जमकर पिटाई कर दी। यह पूरा वाकया वीडियो में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पति का पांच बच्चों की मां से अफेयर (Amroha News)

दरअसल, आरोपी पति का नाम वसीम उर्फ मुखिया है, जो हटव्वा पट्टी गांव का रहने वाला है। उसके खुद चार बच्चे हैं। लेकिन वह गांव की ही एक शादीशुदा महिला से अफेयर चला रहा था, जिसके पांच बच्चे हैं। यह प्रेम कहानी पूरे गांव में मशहूर हो चुकी थी। लोग तरह-तरह की बातें करते थे, लेकिन किसी ने सोचा नहीं था कि मामला इतना तूल पकड़ेगा।

- Advertisement -

शक हुआ तो पीछे लग गई पत्नी (Amroha News)

एक दिन पत्नी शहनाज को पति का फोन पर किसी से बात करते देख शक हो गया। उसने चुपके से पति का पीछा करना शुरू कर दिया। वसीम अपनी प्रेमिका को बाइक पर लेकर हाईवे किनारे एक होटल में पहुंचा। दोनों कमरे में बंद हो गए। ठीक 10 मिनट बाद शहनाज भी वहां जा धमकी। उसने कमरे के बाहर से आवाज लगाई, लेकिन अंदर से प्रेमिका ने साफ कह दिया कि दरवाजा नहीं खोलेंगी।

दरवाजा खुला तो बरस पड़े चप्पल और थप्पड़ (Amroha News)

शहनाज ने धमकी दी कि अगर दरवाजा नहीं खोला तो तोड़ देंगी। काफी देर बाद वसीम ने डरते-डरते दरवाजा खोला। बस फिर क्या था, शहनाज ने चप्पलों की बौछार शुरू कर दी। थप्पड़ पर थप्पड़ मारे। अपना दुपट्टा निकालकर गला घोंटने की कोशिश भी की। वसीम किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। कमरे में दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर शहनाज का गुस्सा सातवें आसमान पर था।

- Advertisement -

होटल में मचा हंगामा, भीड़ जमा हो गई (Amroha News)

होटल में चीख-पुकार सुनकर स्टाफ और बाहर से गुजर रहे लोग दौड़े आए। देखते ही देखते भीड़ इकट्ठी हो गई। लोगों ने शहनाज को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह किसी की सुनने को तैयार नहीं थी। आखिरकार लोकल लोगों ने दोनों महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत किया और घर भेज दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि शहनाज कैसे पति पर चप्पलों की बारिश कर रही है। वीडियो की लंबाई 1 मिनट 24 सेकंड है। लोग इसे देखकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

- Advertisement -

पुलिस का इनकार, होटल पर सवाल (Amroha News)

पुलिस ने इस मामले की कोई जानकारी होने से साफ इनकार कर दिया है। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने कहा कि उन्हें कुछ पता नहीं। वहीं, चर्चा है कि यह होटल मुरादाबाद के एक सत्ता पक्ष से जुड़े नेता का है। लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।

यह घटना बताती है कि अफेयर की आग कितनी भयानक हो सकती है। गांव में अब यह कहानी हर जुबान पर है। शहनाज की हिम्मत की लोग तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ कह रहे हैं कि बात को घर में सुलझाना चाहिए था। कुल मिलाकर, अमरोहा का यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News