NAGAR NIKAY CHUNAV:निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने में जुटे अफसर, तैयारी तेज

Khabarwala24NewsHapur NAGAR NIKAY CHUNAV:जनपद में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए जनपद में 113 मतदान केंद्र और 357 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इसमें 10 मतदान केंद्र और 30 मतदेय स्थलों को सामान्य श्रेणी में रखा गया हैं। जबकि 49 मतदान केंद्र व 144 मतदेय स्थलों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24NewsHapur NAGAR NIKAY CHUNAV:जनपद में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए जनपद में 113 मतदान केंद्र और 357 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इसमें 10 मतदान केंद्र और 30 मतदेय स्थलों को सामान्य श्रेणी में रखा गया हैं। जबकि 49 मतदान केंद्र व 144 मतदेय स्थलों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। केंद्रों पर सुरक्षा के प्रबंध के लिए बाहरी जिलों से सुरक्षा बल मांगा जाएगा।

जिले में कुल 36 मतदान केंद्र और 122 मतदेय स्थलों को अति संवेदनशील और 18 मतदान केंद्र व 61 मतदेय स्थलों को अंतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा गया है। इन संवेदनशील, अति संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों को नोडल के रूप में तैनात किया जाएगा। सभी जोन और सेक्टरों में अधिकारियों की तैनाती की जा रही है। मतदान केंद्रों पर कमियों का दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है, ताकि मतदान करने में मतदाताओं को किसी भी दिक्कत का सामना न करना पड़े।

अफसरों की तैनाती की जा रही है

शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से रिटर्निंग ऑफिसर की तैनाती की जा रही है। सदस्य पद के लिए 19 आरओ व 38 एआरओ, अध्यक्ष पद के लिए 4 आरओ व 8 एआरओ तैनात किए जा रहे हैं। इसके अलावा गाडिय़ों में रुपयों की आवाजाही और अवैध शराब की सप्लाई राकने के लिए गाडिय़ों की जांच करने के लिए उडऩे दस्ते भी तैनात किए जा रहे हैं। इनमें हापुड़ में चार, पिलखुवा और गढ़ दो दो, बाबूगढ़ में दो टीमें सड़कों पर रहकर जांच करेंगी। साथ ही निगरानी टीमों का भी गठन किया गया है जो उडऩ दस्तों को सूचना मुहैया कराएगी।

हापुड़ और पिलखुवा के 18 केंद्रों पर होगी वेबकास्टिंग –

जिले के अति संवेदनशील 18 केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जाएगी। इन केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात रहेगा।

Nagar nikay chunav:निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने में जुटे अफसर, तैयारी तेज Nagar nikay chunav:निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने में जुटे अफसर, तैयारी तेज Nagar nikay chunav:निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने में जुटे अफसर, तैयारी तेज

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News