world strangest tea दुनिया की सबसे अजीबो गरीब ये हैं चाय, कहीं गोबर तो कहीं टमाटर से बन रही है चाय

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: world strangest tea चाय के शौकीन भारत समेत दुनियाभर में पाए जाते हैं। कुछ लोगों की सुबह भी चाय से ही होती है। गर्मी हो या ठंडी चाय के शौकीन लोग दिनभर में कई कप चाय पी जाते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी अजीबोगरीब चाय के बारे में बताएंगे , जिसके बारे में आपने पहले कभी नहीं सुना होगा। जी हां आप जिन चाय को पीते हैं, ये चाय उससे बिल्कुल अलग है। जाने आखिर ये अजीबोगरीब चाय किन-किन चीजों से बनाई जाती हैं।

ये हैं अजीबोगरीब चाय (world strangest tea)

भारत में चाय के शौकीन लोगों की कमी नहीं है। चाय के शौकीन दूर-दूर तक अच्छी चाय की तलाश में जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि गोबर,टमाटर,याक के दूध की चाय भी कोई पिता होगा? आज हम आपको बताएंगे कि भारत में ये चाय कहां पर बनाई जाती है।

पांगा गोबर चाय (world strangest tea)

ये सच है कि भारत में चाय को पेय पदार्थ से ज्यादा एक भावना के रूप में देखा जाता है। दुनिया में चाय प्रेमियों की कमी नहीं है। देशभर में कई तरह की चाय पी जाती हैं, जिनमें काहवा समेत कई चाय मौजूद है। लेकिन आज हम आपको अरुणाचल प्रदेश की एक ऐसी चाय के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में आपने पहले नहीं सुना होगा। इस चाय को पांगा गोबर चाय कहते हैं। इसे बनाने के लिए चाय की पत्तियों को पानी और भैंस के गोबर में पकाया जाता है। जानकारी के मुताबिक इस चाय में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं।

- Advertisement -

ठंड में शरीर को गर्मी पहुंचाता है (world strangest tea)

इसके अलावा तिब्बत और नेपाल के पहाड़ी इलाकों में फर्मेंटेड याक मक्खन के साथ चाय को एक नया स्वाद दिया जाता है। बता दें कि इस पारंपरिक पेय को ‘पो चा’ या ‘बटर टी’ के नाम से भी जाना जाता है। इस अनोखी चाय को बनाने के लिए नमक, याक के दूध से बने मक्खन और चाय की पत्तियों को एक साथ मथा जाता है। ऐसा करने से एक मलाईदार मिश्रण तैयार होता है, जो पहाड़ों की कठोर ठंड में शरीर को गर्मी पहुंचाता है।

टमाटर से बनाई जाची है चाय (world strangest tea)

हम सभी लोग जानते हैं कि टमाटर एक सब्जी है। भारतीय किचनों में इसका खूब इस्तेमाल होता है। लेकिन मोरक्को में टमाटर की चाय बनाई जाती है। इस देश में टमाटर के खट्टे-मीठे स्वाद को पुदीने के ताजगी देने वाले स्वाद के साथ मिलाकर चाय तैयार की जाती है। टमाटर मोरक्को के खान-पान में इस्तेमाल होने वाली एक जरूरी सामग्री है, जिसके चलते ही इसे यहां की चाय में भी शामिल किया गया है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-