Weather Report: दिल्ली-यूपी में झमाझम बारिश से मौसम हुआ कूल कूल, 30 जून से बदलेगा मौसम, जानिए क्या है मौसम का हाल

Weather Report Khabarwala24 News New Delhi: देश के अधिकतर राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। मैदानी इलाकों में हो रही तेज बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि कहीं-कहीं पर लोगों को जलभराव आदि परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश के दिल्ली से सटे नोएडा, हापुड़ […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Weather Report Khabarwala24 News New Delhi: देश के अधिकतर राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। मैदानी इलाकों में हो रही तेज बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि कहीं-कहीं पर लोगों को जलभराव आदि परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश के दिल्ली से सटे नोएडा, हापुड़ समेत कई जिलों में सुबह से बारिश हो रही है। पहाड़ी इलाके में हो रही बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। मौसम विभाग के अनुसार झमाझम बारिश की तीव्रता 29 जून तारीख तक जारी रह सकती है और ३० जून से धीरे-धीरे कम होने की संभावना है।

Add

दिल्ली में बारिश का सिलसिला एक सप्ताह पहले ही शुरू हो गया था। जिसकी वजह से लोगों को गर्मी का एहसास नहीं हो रहा है। मौसम विभाग IMD के अनुसार दिल्ली में 4 जुलाई तक बिजली कड़कने के साथ झमाझम बारिश होने के आसार है। वहीं अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में भी आईएमडी ने राज्य के 31 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है।

इन राज्यों में बारिश ने किया परेशान

हिमाचल प्रदेश में बारिश कहर बनकर बरस रही है। राज्य में सतलज नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिसकी वजह से हालात खराब होते जा रहे हैं। इसमें कई लोगों की मौत हो गई है? कई लोग बेघर हो गए है। शिमला में लैंडस्लाइड हो रही है। जिसके चलते लोगों को लंबे जाम का सामना करना पड़ रहा है। जम्मू कश्मीर में भी बारिश की वजह से ऐसे ही हालात बने हुए हैं। उत्तराखंड में गुरुवार (29 जून) के लिए विभाग ने कुछ इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में झमाझम बारिश होने की संभावना है।

भारी बारिश की उम्मीद

राजस्थान, गुजरात, कोंकण, गोवा, केरल और माहे में भारी से बहुत भारी बारिश की उम्मीद है। मध्य प्रदेश और विदर्भ के अलग-अलग जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड बारिश की संभावना है।

Weather report: दिल्ली-यूपी में झमाझम बारिश से मौसम हुआ कूल कूल, 30 जून से बदलेगा मौसम, जानिए क्या है मौसम का हाल Weather report: दिल्ली-यूपी में झमाझम बारिश से मौसम हुआ कूल कूल, 30 जून से बदलेगा मौसम, जानिए क्या है मौसम का हाल Weather report: दिल्ली-यूपी में झमाझम बारिश से मौसम हुआ कूल कूल, 30 जून से बदलेगा मौसम, जानिए क्या है मौसम का हाल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News