Weather Report:बारिश से उत्तराखंड में तबाही ! इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, जानिए क्या है मौसम का हाल

Weather Report: Khabarwala 24 News New Delhi:देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की आशंका है। दिल्ली में शुक्रवार 11 अगस्त को बिजली कड़कने के साथ झमाझम बारिश होने के आसार है। […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Weather Report: Khabarwala 24 News New Delhi:देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की आशंका है।

दिल्ली में शुक्रवार 11 अगस्त को बिजली कड़कने के साथ झमाझम बारिश होने के आसार है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और 27 न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि 12 अगस्त शनिवार को मौसम साफ रहेगा। उसके बाद 15 अगस्त तक गरज के साथ बारिश का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में हल्की से बहुत तेज बारिश हो सकती है.।आईएमडी(IMD) के अनुसार,11 से 13 अगस्त के दौरान हल्की बारिश होगी। उत्तराखंड में पिछले महीने भी बहुत ज्यादा बारिश हुई थी, जिसके चलते पहाड़ी इलाकों में रहने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नदियां उफान पर हैं, जिसके चलते बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग ने राज्य में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं, लखनऊ में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। गाजियाबाद की बात की जाए तो आज यहां न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। गाजियाबाद में बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। हालांकि, आसमान में बादलों का जमावाड़ा रह सकता है।

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। इसके अलावा, दक्षिणी मध्य प्रदेश, गुजरात, विदर्भ, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पंजाब, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश संभव है।

Weather report:बारिश से उत्तराखंड में तबाही! इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, जानिए क्या है मौसम का हाल Weather report:बारिश से उत्तराखंड में तबाही! इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, जानिए क्या है मौसम का हाल Weather report:बारिश से उत्तराखंड में तबाही! इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, जानिए क्या है मौसम का हाल Weather report:बारिश से उत्तराखंड में तबाही! इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, जानिए क्या है मौसम का हाल

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News