Weather report बारिश का जारी रहेगा दौर, दिल्ली, यूपी से लेकर उत्तराखंड तक बरसेंगे मेघ , किन किन राज्यों में चक्रवाती बारिश का अलर्ट

Weather report Khabarwala 24 News New Delhi: बारिश का दौर देशभर में जारी है। इसको लेकर नदियां उफान पर हैं। मंगलवार को एक बार फिर यमुना के जलस्तर में वृद्धि देखी गई है। वहीं मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल, दिल्ली और यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के चार […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Weather report Khabarwala 24 News New Delhi: बारिश का दौर देशभर में जारी है। इसको लेकर नदियां उफान पर हैं। मंगलवार को एक बार फिर यमुना के जलस्तर में वृद्धि देखी गई है। वहीं मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल, दिल्ली और यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के चार जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही बद्रीनाथ नेशनल हाइवे समेत कई रास्ते बंद हैं। उत्तर प्रदेश के भी 11 जिले बाढ़ से प्रभावित है। वहीं मौसम विभाग ने बुधवार को भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। हिमाचल में व्यास नदी का भी जलस्तर खतरनाक है।

यहां यहां हो रही बारिश

पिछले 24 घंटे में गौर किया जाए तो उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में हल्की वर्षा हुई। बीते दिनों की तुलना में अब कम बारिश हो रही है। पंजाब, गुजरात, पश्चिम बंगाल, तटीय कर्नाटक और केरल में भी मध्यम वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा राजस्थान, दक्षिण हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर भारी बारिश हुई। ओडिशा में भी भारी बारिश हो रही है।

यहां यहां है बारिश की संभावना

स्काइमेट वेदर के अनुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे में ओडिशा, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, गुजरात, पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा झारखंड के पश्चिम में, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तटीय कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और लक्षद्वीप में हल्की बारिश की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार  अब मॉनसून टर्फ पश्चिमी छोर से सामान्य स्थिति की ओर जा रहा है जिससे इसकी सक्रियता बढ़ सकती है। पंजाब पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है और हरियाणा पर कम दबाल का क्षेत्र बन सकता है। इसलिए दिल्ली, हरियाणा और आसपास के इलाकों में रुक-रुककर बारिश हो सकती है। कई क्षेत्रों में तेज बारिश की भी संभावना है।

यूपी के इन जिलों में बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में चक्रवाती बारिश की संभावना जताई गई है। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, हापुड़, अमरोहा और आसपास के इलाकों में चक्रवाती बारिश हो सकती है। यहां बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

उमस से मिलेगी बिहार में राहत

बिहार में इन दिनों तेज धूप और उमस से लोग परेशान थे। हालांकि अब मौसम में बदलाव आ सकता है। अब बिहार में मानसून रफ्तार पकड़ रहा है। राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 17 जुलाई तक के आंकड़ों के मुताबिक बिहार में 34 प्रतिशत कम बारिश हुई है। हालांकि बिहार के करीब से मॉनसून की ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से अब इसमें सुधार की उम्मीद है और अच्छी बारिश की संभावना है।

Weather report बारिश का जारी रहेगा दौर, दिल्ली, यूपी से लेकर उत्तराखंड तक बरसेंगे मेघ , किन किन राज्यों में चक्रवाती बारिश का अलर्ट Add Weather report बारिश का जारी रहेगा दौर, दिल्ली, यूपी से लेकर उत्तराखंड तक बरसेंगे मेघ , किन किन राज्यों में चक्रवाती बारिश का अलर्ट Weather report बारिश का जारी रहेगा दौर, दिल्ली, यूपी से लेकर उत्तराखंड तक बरसेंगे मेघ , किन किन राज्यों में चक्रवाती बारिश का अलर्ट Weather report बारिश का जारी रहेगा दौर, दिल्ली, यूपी से लेकर उत्तराखंड तक बरसेंगे मेघ , किन किन राज्यों में चक्रवाती बारिश का अलर्टk

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News