Vishwa Hindu Parishad भारत का हर शहर केरला स्टोरी : सोहन सोलंकी

Khabarwala24News Hapur : Vishwa Hindu Parishad मोदी नगर रोड स्थित विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनी का सात दिवसायी प्रांत शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ। समापन की अध्यक्षता डायरेक्टर एक्सीलेंस इकोग्रीन वर्षा त्यागी ने किया । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री सोहन सोलंकी ने अपने उद्बोधन में कहा कि […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24News Hapur : Vishwa Hindu Parishad मोदी नगर रोड स्थित विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनी का सात दिवसायी प्रांत शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ। समापन की अध्यक्षता डायरेक्टर एक्सीलेंस इकोग्रीन वर्षा त्यागी ने किया ।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री सोहन सोलंकी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान की परिस्थिति तथा पूर्व के इस्लामिक आक्रमणकारीयो द्वारा हमारी संस्कृति पर कुठाराघात किया गया । श्रद्धा और साक्षी ऐसी हजारों बहनों के साथ बर्बर मानसिकता से वर्तमान यह प्रदर्शित होता है । देश का प्रत्येक शहर केरला स्टोरी की ओर जाता दिख रहा है जगह-जगह यह मामले सामने आ रहे हैं ।

Vishwa hindu parishad भारत का हर शहर केरला स्टोरी : सोहन सोलंकी

उन्होंने बताया राष्ट्र है, तो राम है, देश है तो देव है, इसलिए राष्ट्र की और संस्कृति की सुरक्षा के लिए हिंदू बहनों को दुर्गा बनना पड़ेगा। भारत की एक हिंदू मात्र संस्कृति विश्व के कल्याण की कामना करती है । राम मंदिर निर्माण के साथ भारत की संस्कृति का उदय विश्व में हो रहा है इसका हम अनुभव कर सकते हैं किस प्रकार अनेकों देशों में भगवान कृष्ण की भक्ति बढ़ रही है।विश्व हिंदू परिषद आहवान करता है कि संगठन के साथ जुड़कर मां भारती के कार्यों में लगकर राष्ट्र की चुनौतियों को मुंहतोड़ जवाब दें।

यह रहे मौजूद

विश्व हिंदू परिशद के जिलाध्यक्ष सुधीर चोटी, जिला उपाध्यक्ष गिरीश त्यागी, जिला धर्मप्रसार प्रमुख दीपक त्यागी, क्षेत्र महिला प्रमुख विमला बहन ,प्रांत संयोजिका आदर्श दीदी, प्रांत सह संयोजिका काजल, दुर्गेश त्रिपाठी,रितिक त्यागी, योगेश गोयल,अरूण अग्रवाल,अजय तिवारी,आशुतोष रस्तोगी,धुर्वे कंसल,अर्चित, अभय, अंकुर, मोहित, सुमित, देहात व शहर के गणमान्य सम्मानित अतिथि सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News