Viral Video DJ पर शादी में चल रहा था गाना, तभी ‘चाचा ने कर दी मौज!’, चाची कहां रहने वाली थीं …

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video सोशल मीडिया पर आजकल वायरल वीडियो अमूमन मजेदार ही होते हैं। अक्सर ऐसे वीडियो में लोग नुस्ख भी निकालते पाए जाते हैं, तो वहीं कई लोग यही सोचते रह जाते हैं कि वीडियो नेचुरल है या फिर कोरी एक्टिंग की गई है। एक वायरल वीडियो में शादी में […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video सोशल मीडिया पर आजकल वायरल वीडियो अमूमन मजेदार ही होते हैं। अक्सर ऐसे वीडियो में लोग नुस्ख भी निकालते पाए जाते हैं, तो वहीं कई लोग यही सोचते रह जाते हैं कि वीडियो नेचुरल है या फिर कोरी एक्टिंग की गई है। एक वायरल वीडियो में शादी में डीजे पर गाने बजते समय चाचा ने डांस कर ऐसी मौज कर दी, कि घर में महिलाओं के बीच चाची ने भी चाचा के डांस का जवाब दे डाला. सभी ने खूब एन्जाय किया।

अचानक बुजुर्ग चाचा जोश आया (Viral Video)

वीडियो को देख कर आपको भी कई कारणों से मजा आएगा। बैकग्राउंड में बजता गाना, आसपास भी मजे लेते हुए लोग, साफ लग कर था कि शादी जैसा ही कोई माहौल है? गाना बजते ही अचानक बुजुर्ग चाचा जोश में आते हैं और कूद कर उस घर के पास आ जाते हैं जिसकी बालकनी में महिलाएं बैठी दिखती हैं।

मजा लेती महिलाएं (Viral Video)

चाचा बॉलीवुड के मशहूर गाने,होश ना खबर है, गाने पर बेहतरीन देसी स्टेप्स दिखाते हैं जिसका आसपास खड़े लड़के और पुरुष खूब आनंद लेते हुए दिखाई देते हैं। चाचा के डांस करते समय कैमरा घर की ओर मुड़ता है तो वहां एक चाची घूंघट में डांस करने लगती है जिसका मजा आसपास की महिलाएं लेती दिखती हैं।

चाचा के डांस के दौरान एक शख्स आकर उनकी पीठ भी थपथपाता दिखता है। आमतौर पर इस तरह का माहौल शादी के फंक्शन में ज्यादा देखने को मिलता है। लेकिन कमेंट सेक्शन में लोगों ने कई मजेदार कमेंट किए हैं। जिनमें लोगों ने चाचा के डांस का लुत्फ उठाया है।वीडियो x_sajid_lala_01 अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है जिसे अब तक 52 लाख लोगों ने देखा है।

चाचा ने मौज कर दी (Viral Video)

यूजर ने वीडियो के कैप्शन में ही लिखा है कि चाचा ने मौज कर दी। मुकेश सिंह ने लिखा, अरे ये बुझी हुई बीड़ी को किसने जलाया रे । अवतार प्रजारपति ने कहा, गाड़ी का मॉडल पुराना है पर इंजन अभी भी नया है.ज्ज् आदित्य गुप्ता लिखते है, चाचा के प्यार में चाची गिर गई।

एसडी पाराशर ने लिखा, वीडियो में एक बूढ़े आदमी द्वारा मधुर गीत पर कितना आकर्षक और सुंदर डांस प्रदर्शन किया गया हैष वहीं अनुज कुमार ने कहा, पहले के लोग बहुत अच्छे और मज़ाक करते थे और एक दूसरे का सम्मान बहुत करते थे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News