Viral Video चाइनीज युवती ने शाहरुख खान का गीत इस अंदाज में गाया, वायरल वीडियो देख हो जाएंगी मोहब्बतें

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video बॉलीवुड की फिल्मों का क्रेज सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में है। भारतीय एक्टर्स के फैन पूरी दुनिया में हैं, भारतीय गानों को दुनिया के कोने-कोने में सुना जाता है। शाहरुख, आमिर, सलमान, अमिताभ बच्चन समेत तमाम ऐसे अभिनेता है, जिनके फैंस हर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video बॉलीवुड की फिल्मों का क्रेज सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में है। भारतीय एक्टर्स के फैन पूरी दुनिया में हैं, भारतीय गानों को दुनिया के कोने-कोने में सुना जाता है। शाहरुख, आमिर, सलमान, अमिताभ बच्चन समेत तमाम ऐसे अभिनेता है, जिनके फैंस हर जगह मिल जाते हैं। इसी बीच एक चाइनीज लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जो शाहरुख खान की फिल्म ‘मोहब्बतें’ का गाना ‘आंखें खुली हों या हो बंद’ गाती दिख रही है।

ट्यूनिंग एकदम सही सुनाई दे रही (Viral Video)

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लड़की सार्वजनिक जगह पर शाहरुख खान की फिल्म मोहब्बतें का गाना गा रही है। बड़ी संख्या में लोग वहां खड़े होकर लड़की का गाना सुन रहे हैं और इसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं। लड़की ठीक से हिंदी के शब्दों को नहीं बोल पा रही है लेकिन ट्यूनिंग एकदम सही सुनाई दे रही है।

चाइनीज लड़की ने हिंदी गाना गाया (Viral Video)

इस लड़की का एक और वीडियो है, जिसमें यह समझना ही मुश्किल हो रहा है कि ये हिंदी गाना गा रही है या कुछ और। हालांकि जब वह च्आंखें खुली हों या हो बंदज् लाइन दोहराती है तो समझ में आ ही जाता है कि ये शाहरुख खान की फिल्म का एक प्रसिद्ध गाना है। लड़की का वीडियो तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।

यूजर्स कर रहे कमेंट्स (Viral Video)

एक ने लिखा कि ये ऐसी हिंदी बोल रही है, मुझे चाइनीज सुनाई दे रहा है। एक ने लिखा कि इसी से पता चलता कि शाहरुख खान पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। एक ने लिखा कि लोग कहते हैं कि चीन वाले हमारे दुश्मन हैं। एक अन्य ने लिखा कि भारत के लोगों की कायल पूरी दुनिया है लेकिन लोग इसकी इज्जत नहीं करते हैं। एक अन्य ने लिखा कि गाना ये गलत गा रही है लेकिन सुनकर मजा आ रहा है।
एक ने लिखा कि हिंदी ठीक से नहीं बोल पा रही है लेकिन गाना जबरदस्त गा रही है। एक अन्य ने लिखा कि मुझे नहीं लगता कि कलाकरों को दीवारों से बांधकर रखा जा सकता है। एक ने लिखा कि ये है हमारी हिंदी, चाइनीज लोग भी गाने को गा रहे हैं, भले ही उन्हें हिंदी ना आती हो।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News