Viral News बीच पर नहाते समय 80 किमी समुद्र में बह गई महिला, जिंदगी के लिए 36 घंटे तक लड़ती रही जंग; ऐसे बची जान

Khabarwala 24 News New Delhi : Viral News एक महिला बीच पर नहाने के दौरान समुद्र में बह गई। वह करीब 80 किमी दूर चली गई। महिला के गायब होने की जानकारी मिलते ही सर्च अभियान शुरू किया गया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। हालांकि 36 घंटे तक पानी में रहने के बाद आखिरकार […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Viral News एक महिला बीच पर नहाने के दौरान समुद्र में बह गई। वह करीब 80 किमी दूर चली गई। महिला के गायब होने की जानकारी मिलते ही सर्च अभियान शुरू किया गया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। हालांकि 36 घंटे तक पानी में रहने के बाद आखिरकार महिला को रेस्क्यू कर लिया गया और उसकी जान बच गई। अब महिला खतरे से बाहर है। आखिर कैसे 80 किमी समुद्र में जाने के बाद भी महिला जान बच गई?

जापान का बताया जा रहा मामला (Viral News)

बताया गया कि यह मामला जापान का है, जहां एक समुद्र तट पर तैरने गई चीनी महिला प्रशांत महासागर में बह गई। वह करीब 50 मील (80 किमी) तक समुद्र के अंदर बह गई। स्थानीय तट रक्षक ने खोज और बचाव अभियान शुरू किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बताया गया कि महिला ट्यूब के सहारे समुद्र में तैर रही थी, तभी लहरों और हवाओं के कारण वह समुद्र में बहने लगी।

समुद्र में 26 घंटे तक लापता थी महिला (Viral News)

धीरे-धीरे वह तट से करीब 80 किमी दूर चली गई। बचाव दल काफी देर तक महिला की खोज में लगा रहा लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला लेकिन एक मालवाहक जहाज ने समुद्र में तैर रही एक महिला को देखा तो उसने रेस्क्यू किया। टोक्यो से लगभग 125 मील दक्षिण-पश्चिम में शिरहामा ओहामा समुद्र तट से लापता होने के करीब 36 घंटे तक वह पानी में जिंदगी के लिए संघर्ष करती रही।

महिला को बचा लिया (Viral News)

मालवाहक जहाज से दो लोग समुद्र में कूदे और महिला को बचा लिया। रेस्क्यू करने वालों ने कहा कि महिला काफी थकी हुई लग रही थी। मालवाहक जहाज के एक चालक दल के सदस्य ने कहा कि खुशी इस बात की है कि हमने महिला को बचा लिया और वह जिंदा है। वहीं रेस्क्यू किए जाने की जानकारी तट रक्षक अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद हेलिकॉप्टर से महिला को मालवाहक जहाज से रेस्क्यू किया गया।

महिला को किनारे लाए जाने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे भर्ती नहीं किया गया। उसे घटों तक पानी में रहने के बाद भी कोई बड़ी दिक्कत नहीं हुई। महिला अब स्वस्थ है। मालवाहक जहाज के सदस्यों की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News