USSD Call Forwarding Services : धोखाधड़ी रोकने के लिए बड़ा फैसला, 15 अप्रैल से स्मार्टफोन में बंद हो जाएगी ये जरूरी सर्विस, DOT ने दिया आदेश

Khabarwala 24 News New Delhi : USSD Call Forwarding Services मोबाइल फोन के जरिये होने वाली धोखाधड़ी और ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने के लिए दूरसंचार विभाग (DoT) ने बड़ा फैसला किया है। दूरसंचार विभाग ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को 15 अप्रैल से यूएसएसडी-आधारित कॉल फॉरवर्डिंग को बंद करने के लिए आदेश दिया है। यानी 15 […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : USSD Call Forwarding Services मोबाइल फोन के जरिये होने वाली धोखाधड़ी और ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने के लिए दूरसंचार विभाग (DoT) ने बड़ा फैसला किया है। दूरसंचार विभाग ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को 15 अप्रैल से यूएसएसडी-आधारित कॉल फॉरवर्डिंग को बंद करने के लिए आदेश दिया है। यानी 15 अप्रैल 2024 के बाद देश में कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस को बंद कर दिया जाएगा।

ऑनलाइन धोखाधड़ी रोकने के लिए (USSD Call Forwarding Services)

पिछले कुछ वर्षों में भारत में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में तेज वृद्धि हुई है, जिसमें कई व्यक्तियों को अनजान कॉल करने वालों के कारण लाखों और करोड़ों का नुकसान हुआ है। बढ़ती ऑनलाइन धोखाधड़ी से निपटने के लिए, दूरसंचार विभाग (DoT) ने पूरे भारत में USSD (अनस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस डेटा) आधारित कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस को बंद करने का निर्देश दिया है। यह नियम 15 अप्रैल 2024 से प्रभावी होगा।

क्या है USSD कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस (USSD Call Forwarding Services)

USSD एक ऐसी सुविधा है जो यूजर्स को अपने कीपैड पर विशिष्ट कोड डायल करके कई फोन सर्विस को एक्सेस करने की सुविधा देती है। आसान भाषा में कहें तो हम फोन में प्रीपेड बैलेंस चेक करने के लिए जो नंबर डायल करते हैं वह भी यूएसएसडी के जरिए किया जाता है। फोन का IMEI नंबर देखने के लिए भी यूएसएसडी कोड की मदद ली जाती है।

अवैध गतिविधियों के लिए उपयोग (USSD Call Forwarding Services)

इसके अलावा यूएसएसडी कोड के माध्यम से कॉल फॉरवर्डिंग को भी एक्टिव किया जा सकता है। कॉल फॉरवर्डिंग यानी यदि आपने अपने नंबर के कॉल को किसी दूसरे नंबर पर फॉरवर्ड कर दिया है, तो आपको नंबर पर आने वाली कॉल दूसरे (फॉरवर्डेड) नंबर पर जाएगी। स्कैमर्स इस सर्विस का उपयोग अवैध गतिविधियों के लिए कर रहे हैं। यही कारण है कि DoT की ओर से यह कार्रवाई की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News