United India Insurance हिंदी भारत की निष्ठा,श्रृद्धा एवं आत्मा से जुड़ी: अजय कुमार

Khabarwala24 News Hapur : United India Insurance  दिल्ली रोड स्थित यूनाईटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में हिंदी कामकाज निरीक्षण के दौरान अजय कुमार (सहायक निदेशक राजभाषा विभाग ग्रह मंत्रालय भारत सरकार) ने कहा हिंदी जनमानस की भाषा है,यह भारत की निष्ठा,श्रृद्धा एवं आत्मा से जुड़ी हुई है। हिंदी राष्ट्रीय एकता की प्रतीक और भारतीयों की पहचान […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Hapur : United India Insurance  दिल्ली रोड स्थित यूनाईटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में हिंदी कामकाज निरीक्षण के दौरान अजय कुमार (सहायक निदेशक राजभाषा विभाग ग्रह मंत्रालय भारत सरकार) ने कहा हिंदी जनमानस की भाषा है,यह भारत की निष्ठा,श्रृद्धा एवं आत्मा से जुड़ी हुई है। हिंदी राष्ट्रीय एकता की प्रतीक और भारतीयों की पहचान है।

हिंदी हमारी रगों में रची बसी है अनुराधा द्विवेदी :

दिल्ली क्षेत्रीय कार्यालय 2 से आई प्रबंधक अनुराधा द्विवेदी ने कहा हिंदी हमारी रगों में रची बसी है।यह भाषा अत्यंत सरल सुबोध एवं सुगम है। राजभाषा अधिकारी रजनी जोशी ने कहा अन्य भाषाएं तारामंडल हैं तो हिंदी पूनम का चांद है। हापुड़ इकाई के राजभाषा सचिव धीरज शर्मा ने कहा हिंदी राष्ट्रीय चेतना की संवाहक है।

- Advertisement -

United india insurance हिंदी भारत की निष्ठा,श्रृद्धा एवं आत्मा से जुड़ी: अजय कुमार

हिंदी भाषा में संवाद करने में आसानी होती है प्रियंका त्यागी :

वरिष्ठ शाखा प्रबंधक प्रियंका त्यागी ने कहा कि भारत के हर व्यक्ति को हिंदी भाषा में संवाद करने में आसानी होती है। शाखा अधिकतम कार्य हिंदी में कर रही है।इंश्योरेंस कंपनी के पश्चात भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा का भी निरीक्षण किया गया।

इनका रहा सहयोग :

इस अवसर पर लता, नीरजा तिवारी, प्रमोद कुमार,,बीरेंद्र सिंह का सहयोग रहा।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News