Pinky Pasta Wali Viral Video पिंकी पास्ता वाली का वीडियो वायरल, जानिए बीच सड़क पर क्यों हुआ बवाल

Khabarwala 24 News New Delhi: Pinky Pasta Wali Viral Video दिल्ली की सड़कों पर वड़ा पाव बेचने वाली चंद्रिका दीक्षित का वीडियो इतना वायरल हुआ कि वह पूरे देश में फेमस हो गईं। बिग बॉस की तरफ से भी बुलावा आ गया। ऐसी ना जाने कितनी लड़कियां सड़कों पर खाने-पीने का सामान बेचती हैं। अब […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Pinky Pasta Wali Viral Video दिल्ली की सड़कों पर वड़ा पाव बेचने वाली चंद्रिका दीक्षित का वीडियो इतना वायरल हुआ कि वह पूरे देश में फेमस हो गईं। बिग बॉस की तरफ से भी बुलावा आ गया। ऐसी ना जाने कितनी लड़कियां सड़कों पर खाने-पीने का सामान बेचती हैं। अब एक और लड़की पिंकी पास्ता वाली का वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो हो रहा वायरल (Pinky Pasta Wali Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की बीच सड़क पर एक शख्स पर गुस्सा होती दिखाई दे रही है। लड़की का कहना है कि उसकी दुकान के आगे एक शख्स ने अपनी गाड़ी खड़ी कर दी है। लड़की का कहना है कि जानबूझकर उसकी दुकान के आगे गाड़ी खड़ी कर दी गई है, ये बस सबको परेशान करना चाहता है।

ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को @pinkypastawaali नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अकाउंट चेक करने पर पता चला कि ये लड़की मुंबई के अंधेरी में सड़क किनारे पास्ता बेचती है और इंस्टाग्राम पर इससे जुड़े वीडियो शेयर करती है। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है और वीडियो तमाम लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।

यूजर्स कर रहे कमेंट्स (Pinky Pasta Wali Viral Video)

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि कुछ नहीं भाई, बिग बॉस में जाने की तैयारी चल रही है। एक ने लिखा कि अब इनका भी नाटक शुरू हो गया है, क्या अब ये भी बिग बॉस में जाएंगी। एक ने लिखा कि अब ये नया तरीका है फेमस होने का! एक ने लिखा कि कार वाले ने रोड टैक्स भरा है और आप अपनी दुकान का किराया तक नहीं देना चाहती हैं। इसके बाद भी आप उससे लड़ रही हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मुझे लगा ही नहीं कि ये पास्ता बेच रही, मुझे लगा कि ये अपनी ऑडी कार पार्क करने के लिए बहस कर रही है। एक ने लिखा कि अब ये तरीका सबसे अच्छा है सोशल मीडिया पर फेमस होने का, बहस करो, लड़ाई करो और फिर बिग बॉस में चले जाओ। एक ने लिखा कि इस देश में लोगों को मूर्ख बनाना कितना आसान है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News