Pilkhuwa News पुलिस मुठभेड़ में गोकश घायल, अवैध हथियार बरामद

Pilkhuwa News Khabarwala 24 News Pilkhuwa:जनपद की पिलखुवा कोतवाली पुलिस और गोकश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोकश घायल हो गया। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। क्या है पूरा मामला सीओ पिलखुवा वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस डूहरी पेट्रोल पंप पर संदिग्ध लोगों और वाहनों की तलाश कर […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Pilkhuwa News Khabarwala 24 News Pilkhuwa:जनपद की पिलखुवा कोतवाली पुलिस और गोकश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोकश घायल हो गया। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

क्या है पूरा मामला

सीओ पिलखुवा वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस डूहरी पेट्रोल पंप पर संदिग्ध लोगों और वाहनों की तलाश कर रही थी। इसी बीच में एक संदिग्ध बाइक पर आते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

कौन है घायल आरोपी

पुलिस ने बताया कि प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम मारूफ पुत्र शरीफ निवासी दौताई थाना गढ़मुक्तेश्वरजनपद हापुड़ बताया है।

शातिर अपराधी है घायल बदमाश

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध गौकशी एवं पशु क्रूरता आदि से संबंधित अभियोग पंजीकृत हैं एवं अन्य अपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य जनपदों/थानों से की जा रही है।

यह किया गया बरामद

पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, एक बाइक बरामद की गई है।

Pilkhuwa news पुलिस मुठभेड़ में गोकश घायल, अवैध हथियार बरामद Add Pilkhuwa news पुलिस मुठभेड़ में गोकश घायल, अवैध हथियार बरामद Pilkhuwa news पुलिस मुठभेड़ में गोकश घायल, अवैध हथियार बरामद Pilkhuwa news पुलिस मुठभेड़ में गोकश घायल, अवैध हथियार बरामद

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News