Mumbai Viral Video लड़कियों की गुंडई! छात्रा से रास्ते में रोककर की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल

Khabarwala 24 News New Delhi: Mumbai Viral Video सोशल मीडिया पर इस वक्त वायरल हो रहे एक वीडियो ने सभी का ध्यान खींचा है। स्कूल जा रहे एक छात्र को कुछ लड़कियों के गैंग द्वारा बेरहमी से पीटने की घटना सामने आई है।यह घटना वर्सोवा के यारी रोड इलाके में हुई, जिसका वीडियो वायरल होने […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Mumbai Viral Video सोशल मीडिया पर इस वक्त वायरल हो रहे एक वीडियो ने सभी का ध्यान खींचा है। स्कूल जा रहे एक छात्र को कुछ लड़कियों के गैंग द्वारा बेरहमी से पीटने की घटना सामने आई है।यह घटना वर्सोवा के यारी रोड इलाके में हुई, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। पीड़ित लड़की की पिटाई करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

मारपीट के साथ की दुर्व्यवहार (Mumbai Viral Video)

एक्टिविस्ट दीपिका नारायण भारद्वाज ने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि मुंबई के यारी रोड स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा को लड़कियों के एक गिरोह ने बेरहमी से पीटा।ज् उन्होंने मुंबई पुलिस से भी इस मामले में कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

वीडियो में तीन लड़कियां स्कूल यूनिफॉर्म पहने एक लड़की को लात-घूंसों से पीटती नजर आ रही हैं। पीड़िता किसी तरह खुद को छुड़ाकर अपनी सहेली के पास पहुंची। हालांकि, इसके बाद भी ये लड़कियां पीड़ित को पकड़ लेती हैं और बेरहमी से पीटती हैं और उसके साथ दुर्व्यवहार करती हैं।

लोगों में गुस्सा (Mumbai Viral Video)

छात्रा को पीटते समय कोई बचाने नहीं आता। लड़कियों के साथ-साथ कुछ लड़कों ने भी अपने दोस्तों को रोकने की बजाय देखने की भूमिका निभाई। हालांकि, कुछ राहगीरों ने बीच बचाव किया और इन लड़कियों को रोका। आख़िर ये वीडियो कब का है? यह अभी भी समझ में नहीं आया है। लेकिन, जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों के बीच गुस्से की लहर दौड़ गई।

यूजर्स ने किए कमेंट्स (Mumbai Viral Video)

इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने कहा कि इन लड़कियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए जिन्होंने स्कूल जा रही छात्रा के साथ मारपीट की। एक अन्य यूजर ने कहा कि यह शर्म की बात है कि किनारे खड़े युवा इसे रोकने के बजाय लड़ाई का आनंद ले रहे हैं। एक अन्य यूजर ने कहा कि पुलिस से शिकायत करने से कोई फायदा नहीं होगा, वे बस उनसे 300 शब्दों का निबंध लिखवा लेंगे और उन्हें जाने देंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News