Lucknow News विशेषाधिकार समिति ने अफसरों को दी नसीहत, जानिए क्या है मामला

Lucknow News Khabarwala24 News Lucknow: प्रयागराज सर्किट हाउस में शुक्रवार को विधान परिषद की विशेषाधिकार समिति के सदस्यों ने जब अफसरों से जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकाल के बारे में पूछा तो कुछ ही अधिकारी बता सके। इसके बाद मंच से अफसरों को नियम बताए और इसका गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए। अफसरों से कहा […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Lucknow News Khabarwala24 News Lucknow: प्रयागराज सर्किट हाउस में शुक्रवार को विधान परिषद की विशेषाधिकार समिति के सदस्यों ने जब अफसरों से जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकाल के बारे में पूछा तो कुछ ही अधिकारी बता सके। इसके बाद मंच से अफसरों को नियम बताए और इसका गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए। अफसरों से कहा कि वे सभी मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों के सीयूजी नंबर अपने पास रखें और फोन उठाएं। इसके साथ ही जिले के सभी अफसर सांसद, विधायक से रिश्ता ठीक करें।

Lucknow news विशेषाधिकार समिति ने अफसरों को दी नसीहत, जानिए क्या है मामला

विशेषाधिकार समिति की अध्यक्षता एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने की। उन्होंने प्रयागराज और फतेहपुर के अफसरों को हिदायत दी कि विधान परिषद के नामित समितियों की बैठक हर महीने कराएं। जिससे जनता की समस्या का समय रहते समाधान हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों के मोबाइल नंबर सभी जिलास्तरीय अधिकारी अपने मोबाइल में सेव करें, जिससे जनप्रतिनिधियों का फोन समय पर उठा सकें। अगर अफसर किसी कारण से फोन नहीं उठा सकें तो कॉल बैक करें।

समिति सदस्यों ने पूछा कि समय-समय पर जारी आदेशों की कॉपी अफसरों के पास है कि नहीं, इस पर डीएम प्रयागराज संजय कुमार खत्री ने बताया कि सभी के पास है। सीडीओ गौरव कुमार ने शासनादेश की विस्तार से जानकारी दी। विशेषाधिकार समिति में सदस्य पवन सिंह, अशोक अग्रवाल, कुंवर महाराज सिंह, सत्यपाल सैनी, डॉ.केपी श्रीवास्तव शामिल रहे।

Add Lucknow news विशेषाधिकार समिति ने अफसरों को दी नसीहत, जानिए क्या है मामला Lucknow news विशेषाधिकार समिति ने अफसरों को दी नसीहत, जानिए क्या है मामला Lucknow news विशेषाधिकार समिति ने अफसरों को दी नसीहत, जानिए क्या है मामला

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News